डेढ़ लाख के कर्ज के लिए 05 करोड़ 11 लाख 72 हजार रुपये का कुर्की वारंट पा कर खुदकुशी करने पहुँचा युवक फिर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डेढ़ लाख के कर्ज के लिए 05 करोड़ 11 लाख 72 हजार रुपये का कुर्की वारंट पा कर खुदकुशी करने पहुँचा युवक फिर
बुरहानपुर 07 मार्च 2021 - मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में पावरलूम चलाने वाला मोहम्मद इकबाल खालिद शनिवार दोपहर लालबाग मार्ग स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेत्र अस्पताल पहुंचा और भवन की दूसरी मंजिल की छत से कूद कर खुदकुशी का प्रयास करने लगा। यह देख अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों से सूचना मिलने पर लालबाग थाना प्रभारी एपी सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझा कर युवक को नीचे उतारा गया।

इकबाल खालिद ने बताया कि जिला सहकारी बैंक से उसने डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था। हाल ही में तहसीलदार द्वारा उसे 05 करोड़ 11 लाख 72 हजार रुपये का कुर्की वारंट थमाया गया है। कर्ज की इतनी बड़ी रकम देख कर पावरलूम बुनकर के होश उड़ गए। चिंता और हताशा में ही शनिवार को वह खुदकुशी करने पहुंच गया था। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि यदि प्रशासन से गलती हुई है तो चर्चा कर उसे ठीक कराया जाएगा।

वही इस मामले में नोटिस भेजने वाले तहसील मुकेश काशिव का कहना है की हमने 51 लाख रुपये का नोटिस दिया है। लिपिकीय त्रुटि से फरवरी माह में एक शून्य बढ़ जाने के कारण वह 05 करोड़ 11 लाख रुपये हो गए। संबंधित कर्जदार को भी यह बात मालूम है। इस संबंध में उसके वकील को भी पूरी जानकारी है। यह कर्ज 1997 में लिया गया था। अब तक एक भी किस्त जमा नहीं की गई। चक्रवृद्धि ब्याज की वजह से इतना कर्ज हो गया है। हमारे पास में बैंक की तरफ ऋ़ण वसूली के लिए आरआरसी आई थी। संबंधित ऋणी यदि चाहे तो बैंक के साथ समझौता कर सकता है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH