कोरोना इफेक्ट , दुबई से निकली तो थी नेगेटिव भारत आते आते हो गई पोजेटिव , फेफड़ा हुआ 90 प्रतिशत संक्रमित

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना इफेक्ट , दुबई से निकली तो थी नेगेटिव भारत आते आते हो गई पोजेटिव , फेफड़ा हुआ 90 प्रतिशत संक्रमित
इंदौर 07 मार्च 2021 -  इंदौर में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक भारत में मौजूद चीनी वायरस के बाद अब यूके स्ट्रेन की पुष्टि भी हो गई है। ऐसे में कई मरीजों में यह पहचान भी मुश्किल हो रही है कि उन्हें वायरस के किस स्ट्रेन ने संक्रमित किया है।

हाल ही में अरबिंदो अस्पताल में दुबई से आई एक महिला को भर्ती किया गया जो यात्रा के दौरान तो निगेटिव थी लेकिन जब इंदौर आई तो संक्रमित पाई गई। मात्र 5 दिन में ही उसके फेफड़े 90 प्रतिशत संक्रमित पाए गए। अरबिंदो अस्पताल के चिकित्सक डा. रवि डोसी के अनुसार महिला गर्भवती थी और उसकी प्रसूति इंदौर में हुई।

महिला ने जब दुबई से इंदौर के लिए विमान यात्रा की, उस दौरान उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन जब वो इंदौर आई, उसके तीन दिन बाद ही वह पाजिटिव हो गई। पांच दिन में उसके फेफड़ों में 90 प्रतिशत संक्रमण मिला। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है और नवजात को वेंटीलेटर पर रखा गया है। डा. डोसी के अनुसार अब लोगों को ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। विदेश से इंदौर आने वाले लोगों को भी काफी सावधानी रखनी चाहिए।

एमजीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. धर्मेंद्र झंवर के अनुसार पिछले 10 से 15 दिनों में मध्यम, तीव्र और अति तीव्र तीनों श्रेणियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मधुमेह, मोटापा, रक्तचाप और अन्य बीमारियों से प्रभावित लोगों में तीव्र और अति तीव्र वाले प्रकरण देखने को मिल रहे हैं। जिन लोगों को इस तरह की बीमारियां नहीं हैं, वे एसिम्प्टोमैटिक हैं। उन्हें निमोनिया नहीं हो रहा है और उनमें सामान्य सर्दी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द के लक्षण मिल रहे हैं। इंदौर में आसपास के जिले धार, बड़वानी, खरगोन, मंदसौर, नीमच व रतलाम और उज्जैन से भी मरीज आ रहे हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH