प्रदेश में यूके का वायरस स्ट्रेन बना मुसीबत , 06 लोगो मे यूके के वायरस स्ट्रेन की पुष्टि होने के बाद 99 लोगो के सेम्पल जाँच के लिए भेजे गए

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में यूके का वायरस स्ट्रेन बना मुसीबत , 06 लोगो मे यूके के वायरस स्ट्रेन की पुष्टि होने के बाद 99 लोगो के सेम्पल जाँच के लिए भेजे गए
इंदौर 07 मार्च 2021 -  इंदौर में छह लोगों में यूके के वायरस स्ट्रेन की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को महात्मा गांधी चिकित्सा (एमजीएम ) कालेज द्वारा संक्रमित मरीजों के अलग-अलग श्रेणी के 99 सैम्पल दिल्ली स्थित लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। इस तरह मेडिकल कालेज द्वारा यह जांचने का प्रयास किया जा रहा है कि इंदौर में यूके का स्ट्रेन ज्यादा लोगों में तो नहीं फैला है। यह वायरस तेजी से लोगो को संक्रमित करता है। यही वजह है कि जिला प्रशासन द्वारा इस संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए इंदौर में रात के समय कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रहा है।

संक्रमण तेजी से फैलाता है यूके का वायरस स्ट्रेन

एमजीएम मेडिकल कालेज के डीन डा. संजय दीक्षित के मुताबिक भारत में अब तक पाए कोविड वायरस के संक्रमण के मुकाबले यूके के वायरस के स्ट्रेन की संक्रामक क्षमता अत्यधिक है। हालांकि इस यूके के स्ट्रेन से भारत में मरने वालों संख्या कम रही है। चीन का जो वायरस था उसके जीन में बदलाव के कारण म्युटेशन हुआ है। इस वजह से वायरस की संरचना में बदलाव हुआ। इस बदलाव के कारण ही वायरस का किसी व्यक्ति को संक्रमित की दर बदली है हालांकि राहत की बात यह है कि इसके कारण मौत कम हो रही है। इंदौर में 23 फरवरी को आखिरी बार संक्रमित मरीज की मौत हुई थी उसके बाद से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। मालूम हो कि पिछले माह तक इंदौर में करोना वायरस का प्रकोप कम हो गया था लेकिन मार्च के आते ही कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा दिखने लगा है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH