I T I की परीक्षा में पकड़ाया मुन्ना भाई , 15 सौ लेकर दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दिलाने बैठा था युवक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
I T I की परीक्षा में पकड़ाया मुन्ना भाई , 15 सौ लेकर दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दिलाने बैठा था युवक
इंदौर 01 मार्च 2021 - इंदौर के नंदानगर स्थित गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रैनिंग इंस्टिट्यूट ( ITI )
में एक परीक्षार्थी को अन्य छात्र के नाम पर परीक्षा देते पकड़ा है। फीटर ग्रेड का पेपर हल करने आए इस मुन्नाभाई पर पर्यवेक्षक को शंका हुई। बाद में आइटीआइ प्रबंधन ने दूसरे छात्र को भी बुलवा लिया। पूछताछ में छात्र ने परीक्षा में दूसरे विद्यार्थी को बिठाने के पंद्रह सौ रुपए देना बताया है। मामले में एक प्राइवेट ITI का कोर्स करवाने वाली संस्था के संचालक का नाम सामने आया है। ITI प्रबंधन ने दोनों छात्रों को पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस छात्रों के बयान पर मामले की जांच करने में जुटी है।

सोमवार को ITI में फिटर और इलेक्ट्रीशियन ग्रेड का इंजीनियरिंग ड्राइंग विषय का पेपर था। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक परीक्षा का समय था। करीब 165 परीक्षार्थी मौजूद थे। पेपर शुरू होने के बीस मिनट बाद पर्यवेक्षकों ने विद्यार्थियों के फोटो आइडी-रोल नंबर का मिलान किया। जैसे ही पर्यवेक्षक विष्णु प्रसाद भामरे नामक छात्र के पास पहुंचे तो आधार कार्ड-रोल नंबर पर दर्शाए फोटो से छात्र का चेहरा मिलता-जुलता नजर नहीं आया। 

शंका होने पर पर्यवेक्षक ने पूछा कि फोटो में चेहरा काफी भरा हुआ दिखा रहा है। इस पर छात्र बोला कि पहले सर मैं प्रोटीन पावडर लेता था। इस वजह से वजन काफी बढ़ चुका था। बाद में वाइस प्रिसिंपल गंजानंद शाजापुरकर को बुलाया। स्टाफ छात्र को दूसरे कमरे में लेकर गया और सख्ती से पूछताछ करने पर छात्र ने अपना नाम तुषार चौधरी बताया।

परीक्षा देने आए छात्र द्वारा नाम बताने के बाद स्टाफ ने परीक्षा फॉर्म से विष्णु का मोबाइल नंबर निकाला और फोनकर उसे बुलाया। विष्णु एक प्राइवेट संस्थान पुष्प ITI से फिटर का कोर्स कर रहा था, जो इन दिनों बंद हो चुका है। दोनों छात्रों से पूछताछ करने पर सामने आया कि पुष्प ITI के एक पटेल सर के कहने पर विष्णु के नाम से तुषार परीक्षा देने आया था। बदले में विष्णु ने 1500 रुपये भी पुष्प ITI वाले संचालक को दिए थे।
जिसके बाद में ITI प्रबंधन ने हीरा नगर थाने को घटना के बारे में जानकारी दी। दोपहर एक बजे पुलिसकर्मी दोनों को थाने ले गई।

स्टाफ ने जैसे ही तुषार को पकड़ा तो परीक्षा हॉल में बैठा एक छात्र भाग निकला। जानकारी जुटाने के बाद सामने आया कि वैभव नाम का छात्र गायब है। इसके बारे में भी स्टाफ ने पुलिसकर्मियों को जानकारी दी है। वाइस प्रिसिंपल शाजापुरकर ने बताया कि छात्र का चेहरा रोल नंबर पर दर्शाए फोटो से अलग दिखा। पूछताछ करने पर उसने दूसरे छात्र के नाम पर परीक्षा देना बताया। इस बीच एक और छात्र भाग गया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH