बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के नाम जमानती वारंट जारी , इस मामले में न्यायालय ने जारी किया है वारंट

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के नाम जमानती वारंट जारी , इस मामले में न्यायालय ने जारी किया है वारंट
मुंबई 01 मार्च 2021 - बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. गीतकार जावेद अख्तर ने कुछ समय पहले कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसमें आज यानी 01 मार्च को एक्ट्रेस के नाम जमानती वारंट इश्यू किया गया है. कंगना पर आरोप है कि उन्होंने जावेद अख्तर पर आधारहीन आरोप लगाकर उनका नाम खराब करने की कोशिश की थी. 

इस मामले की सुनवाई आज मुंबई के अंधेरी स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई. जावेद अख्तर कोर्ट में समय से पहले पहुंच गए थे और उनका पक्ष सीनियर अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने कोर्ट के सामने रखा. कंगना रनौत और उनके वकील इस सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे थे. 01 फरवरी को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कंगना को अगली सुनवाई में मौजूद रहना का आदेश दिया था. 

कंगना की तरफ से जूनियर अधिवक्ता ने बताया कि कंगना की तरफ से उनके सीनियर अधिवक्ता दोपहर में आएंगे, जिस पर मजिस्ट्रेट आर आर खान से उन्हें डांट सुनने को मिली. मजिस्ट्रेट ने सुबह 11.35 पर कहा कि जावेद अख्तर और उनकी वकील सुबह 11 बजे से इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने कंगना के वकील को 25 मिनट में कोर्ट पहुंचने के लिए कहा. कोर्ट की सुनवाई 12 बजे हुई।

यह है पूरा मामला - 

बता दें कि जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर टेलीविजन इंटरव्यू में कथित रूप से उनके खिलाफ मानहानि करने वाली और निराधार टिप्पणियां करने पर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी. जावेद अख्तर ने दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी इंटरव्यू में बॉलीवुड में ‘‘गुटबाजी'' का उल्लेख करते हुए कंगना ने उनका नाम घसीटा था।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH