शिक्षक ने पहले जहर खाया फिर दोस्तो को भेजा वाट्सएप ऑडियो मैसेज , ऑडियो मैसेज में बताया खुदकुशी करने की वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिक्षक ने पहले जहर खाया फिर दोस्तो को भेजा वाट्सएप ऑडियो मैसेज , ऑडियो मैसेज में बताया खुदकुशी करने की वजह
रतलाम 01 मार्च 2021 - सैलाना नगर की पीएचई आफिस के पीछे स्थित मुक्तिधाम में 39 वर्षीय शिक्षक संजय थापक पुत्र रामकृष्ण थापक निवासी वैष्णव कॉलोनी सैलाना की जहर खाने से मौत हो गई। उसने दोस्तों को वाट्सएप पर आड‍ियो मैसेज भेजकर बताया था कि उसने जहर खा लिया है। उसके पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अजय गवली नामक व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित करने से खुदखुशी करने का उल्लेख किया गया है। संजय के पिता पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक है।

संजय के छोटे बाई अजय थापक ने मीडिया को आडियो व सुसाइड नोट बताते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे उन्हें संजय के दोस्तों ने फोन कर बताया कि संजय ने वाट्सएप पर जहर खाने संबंधी आडियो मैसेज भेजे हैंं। इस पर वे पिता व संजय के पुत्र के साथ संजय को तलाश करने निकले।

पीएचई आफिस के पीछे मुक्तिधाम में संजय की बाइक खड़ी दिखा। वहां जाकर देखा तो संजय गंभीर हालत मेंं था। उसे सैलाना के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां रात 8.10 बजे संजय ने दम तोड़ दिया।

सैलाना में डाक्टर ने बताया था कि पुलिस को सूचना दे दी है, लेकिन पुलिस ने मृत्यु होने तक आकर उसके बयान तक नहीं लिए है।

आडियो मैसेज में संजय ने यह भी कहा था वह अजय गवली नामक कि‍सी शख्‍स से परेशान है और सुसाइड नोट भी लिखा है। उसके पर्स में ढूंढ लेना। पर्स से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसे अजय गवली पुत्र सुंदर गवली निवासी सैलाना ने खुदकुशी करने के लिए प्रताड़ित कर मजबूर कर दिया है। उसकी बुलैट भी अजय ने दादागिरी कर छीन ली और जान से मारने की धमकी देता है। प्रताड़ित होकर यह कदम उठा रहा हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH