छत्तीसगढ़ , कलयुगी बेटे ने गला दबा कर की पिता की हत्या , हत्या करने के बाद फोन कर मामा को दी जानकारी फिर

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ , कलयुगी बेटे ने गला दबा कर की पिता की हत्या , हत्या करने के बाद फोन कर मामा को दी जानकारी फिर
जगदलपुर 01 मार्च 2021 - जगदलपुर जिले के दरभा थाना अंर्तगत पखनार चौकी क्षेत्र के ग्राम चन्द्रगिरि के मांझीपारा में बीती रात आपसी विवाद के चलते पुत्र ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरभा थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि बीती रात करीबन 11:30 बजे ग्राम चन्द्रगिरि के मांझीपारा निवासी राजू कुंजामी और उसके पुत्र बलि कुंजामी के मध्य विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान राजू अपने पुत्र बलि को मारने की धमकी देने लगा। इससे नाराज बलि ने एक डंडे से राजू पर हमला कर दिया, इस हमले में राजू घायल हो गया। जिसके बाद आक्रोशित पुत्र बलि ने अपने पिता राजू की गला दबाकर हत्या कर दी। 

थाना प्रभारी लाल जी सिन्हा ने बताया कि घटना के दौरान घर में पिता और पुत्र के अलावा और कोई भी मौजूद नही था। मृतक की पत्नी बुधवार को किसी काम से अपने मायके ग्राम करका गई हुई थी। बलि के अलावा मृतक की एक बेटी और एक बेटा भी है। जो मजदूरी करने आंध्रप्रदेश गए हुए है। घटना के बाद आरोपी ने स्वयं ही फोन कर इसकी जानकारी अपने मामा को दिया। मामले की जानकारी देने के बाद बलि ने अपनी माता को घर वापस आने को कहा। बलि की माता जैसे ही घर पहुंची तो उसने घर के सामने अपने पति की लाश देखी। 

जिसके बाद मृतक की पत्नी ने पखनार चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया मामला दर्ज होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH