गैंगरेप पीड़िता बार बार बदल रही है बयान , लगातार बयान बदलने से पुलिस नही पहुँच पा रही है मामले की तह तक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गैंगरेप पीड़िता बार बार बदल रही है बयान , लगातार बयान बदलने से पुलिस नही पहुँच पा रही है मामले की तह तक
शहडोल 26 फरवरी 2021 - जैतपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में रेप पीड़िता बार-बार अपना बयान बदल रही है। पीड़िता के बार-बार बयान बदलने से पुलिस घटना की तह तक नहीं पहुंच पा रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भाजपा नेता का नाम आने के बाद आक्रामक हो गई है। घटना के विरोध में मंगलवार को शहर के गांधी चौक में कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंक दिया। 

इधर पुलिस मामले से जुड़े चारों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जैतपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सुनील उर्फ मोनू मिश्रा (26) पिता मुरलीधर मिश्रा निवासी बहगड़ को हिरासत में ले लिया है। वहीं मुख्य आरोपी राजेश शुक्ला को बरही अमरपुर से हिरासत में लिया गया। जबकि एक अन्य आरोपी मुन्ना सिंह को सतना से हिरासत में लेने की खबर है। पुलिस ने आधिकारिक इस बात की पुष्टि नहीं की है पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।

घटना के बाद रेप पीड़िता ने चार बार अपने बयान बदले हैं। पीड़िता के बार-बार बयान बदलने से पुलिस भी परेशान है। इसके बाद भी पुलिस ने पीड़िता के सभी बयानों को दर्ज किया और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को दो बार बयान दिया, दोनों बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। इसके बाद तहसीलदार के समक्ष भी रेप पीड़िता के बयान हुए वह भी अलग रहा। अंत में पीड़िता ने सोमवार को बुढार न्यायालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया जो पुलिस की एफ आई आर से बिल्कुल अलग था।

बार-बार बयान बदलने के मामले में जब रेप पीड़िता से बात की गई तो उसने अपना पक्ष मजबूती से रखते हुए बताया कि चारों आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। घटना के बाद मेरी हालत ठीक नहीं थी, मैं पूरी तरह होश में नहीं थी इस कारण बयान में विरोधाभाष हो सकता है। पीड़िता ने कहा कि मैने न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा है। मुझे इस मामले में पुलिस और कोर्ट से न्याय की उम्मीद है चारों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

दुष्कर्म पीड़िता का अब कहना है कि उसके साथ चारों आरोपितों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। जबकि पुलिस को दिए प्रारंभिक बयान में उसने बताया कि शिक्षक राजेश शुक्ला ने दुष्कर्म किया है। उसका अपहरण करने चारों आरोपी आए थे जब उसे घटना स्थल ले जाया गया तो वहां चारों आरोपियों ने खाया-पिया इसके बाद राजेश शुक्ला ने उसे जबरन डिस्पोजल में कुछ पिलाया फिर विजय त्रिपाठी, मोनू व मुन्ना ठाकुर कमरे के बाहर चले गए व राजेश शुक्ला ने दुष्कर्म किया और लैंगिग हमला किया। इसके बाद कमरे में बंद कर दिया, दूसरे दिन राजेश शुक्ला आया और देखकर चला गया। अगले दिन रात करीब 9 बजे चारों आरोपियों ने कार में बैठाकर घर के पास छोड़ दिया। इस बीच तीन दिन से भूखी थी कुछ खाई नहीं थी। वहीं जब पीड़िता कोर्ट में पहुंची तो उसने बयान दर्ज कराया है कि उसके साथ चारों लोगों ने दुष्कर्म किया है। वह नशे की हालत में थी इस कारण उसे ध्यान नहीं था।

मंगलवार की शाम कांग्रेसियों ने घटना के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला फूंका कांग्रेसियों की मांग है कि मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। भाजपा के जैतपुर मंडल अध्यक्ष रहे विजय त्रिपाठी का नाम दुष्कर्म के आरोप में आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। 
गैंगरेप पीड़िता बार बार बदल रही है बयान , लगातार बयान बदलने से पुलिस नही पहुँच पा रही है मामले की तह तक

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH