बंदूक की नोक पर पेट्रोल पम्प में 85 हजार की लूट , सी सी टी वी में कैद हुई वारदात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बंदूक की नोक पर पेट्रोल पम्प में 85 हजार की लूट , सी सी टी वी में कैद हुई वारदात
सतना 25 फरवरी 2021 - जिले में लूट और डकैती की योजनाएं बनाकर अपराध करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब खुलेआम लूट की घटनाओं को अंजाम देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। एक बार फिर शहर में हथियारों के दम पर लूट की वारदात की गई है। 

गुरुवार सुबह सतना - रीवा सड़क मार्ग पर बायपास के पास पेट्रोल पंप पर बाइक में सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। कट्टे को नोक पर इन बदमाशों ने 84 हजार 950 रुपये पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट लिए। घटना की सूचना पर खुद पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।

लूट की वारदात कोलगवां थानांतर्गत बायपास के पास पेट्रोल पंप में हुई है। जानकारी पर कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव भी पेट्रोल पंप पहुंचे और जांच पड़ताल कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान दो नकाबपोश बदमाश कैमरे में कैद हो गए हैं। आरोपीयो के सुराग खंगाले जा रहे हैं।

इस मामले में आरोपीयो को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस शहर में लगे उन स्थानों के कैमरों के फुटेज भी खगाल रही है जहां से आरोपी भागे हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH