बेटियों के सामने पिता की गोली मार कर हत्या , तीन नकाबपोश आरोपीयो ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 24-02-2021 9:44:23 AM
Anil Tamboli
बेटियों के सामने पिता की गोली मार कर हत्या , तीन नकाबपोश आरोपीयो ने दिया वारदात को अंजाम
दमोह 24 फरवरी 2021 - जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और एक के बाद हत्याओं का ग्राफ भी बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार की शाम देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में दिनदहाड़े बेटियों के सामने 56 वर्षीय एक अधेड़ को तीन नकाबपोश आरोपितों ने गोली मार दी। 

घायल पिता को तत्काल इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शवग्रह में रखवा दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है। एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। बाइक सवार गोली चलाकर इतनी तेजी से भागे कि कोई उन्हे देख भी नहीं सका। बताया गया है कि वह दमोह की ओर भागे हैं हालांकि उनके सीसीटीवी फुटेज जरुर मिले हैं जिसके आधार पर पुलिस नकाबपोश आरोपितों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार देहात थाने के नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत बाजार के समीप रहने वाले परम रजक पिता बीरबल रजक 56 मंगलवार शाम चार बजे अपने अपनी दो बेटियों काजल और मोनू के साथ घर के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी तीन नकाबपोश बाइक से वहां पहुंचे और उन्होंने परम रजक को गोली मार दी। गोली लगने के साथ ही परम जमीन पर गिर पड़ा और बेटियां चिल्लाने लगी आरोपित वहां से भाग निकले। 

गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए और घायल के भतीजे की कार से उसे लेकर जिला अस्पताल आए। घायल के सीने में काफी छर्‌रे लगे हुए थे और खून बंद ही नहीं हो रहा था अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देहात थाना टीआई दीपक खत्री और चौकी प्रभारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 

मृतक परम रजक की बेटी काजल रजक ने बताया कि वह अपनी बहन मोनू और पिता के साथ बैठी थी। तभी तीन बाइक सवार आए जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे उन्होंने पिता को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी की मौत पांच साल पहले हो गई थी और उसकी दो बेटियां हैं पिता की मौत के बाद दोनों बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।

देहात थाना टीआई दीपक खत्री ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात नकाबपोशों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH