ऑनलाइन क्लास में बच्चों की हरकतों से परेशान होकर शिक्षिका ने माँ बनने का इरादा छोड़ा , मामला पहुँचा कुटुंब न्यायालय

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑनलाइन क्लास में बच्चों की हरकतों से परेशान होकर शिक्षिका ने माँ बनने का इरादा छोड़ा , मामला पहुँचा कुटुंब न्यायालय
भोपाल 22 फरवरी 2021 -  कोरोना काल ने आम लोगों के जीवन को किस हद तक प्रभावित कर दिया है, इसकी एक बानगी भोपाल में देखने को मिली है। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह सच है कि एक शिक्षिका ने सिर्फ इसलिए मां बनने का इरादा छोड़ दिया क्योंकि ऑनलाइन कक्षा के दौरान वह बच्चों से काफी परेशान हो गई थी। जब उसने अपने परिवार को इस फैसले की जानकारी दी तो मामला कुटुंब न्यायालय पहुंच गया।

पति की गुहार पर कुटुंब न्यायालय में शिक्षिका की कई बार काउंसिलिंग की जा चुकी है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। कुटुंब न्यायालय के काउंसलर के मुताबिक महिला भोपाल के बड़े निजी स्कूल में प्राथमिक कक्षाओं की शिक्षिका है। कोरोना काल में रोज ऑनलाइन कक्षाएं ले रही है। उसके मुताबिक कक्षा के दौरान बच्चे बहुत शैतानी करते हैं। बार-बार मना करने पर भी नहीं मानते।

महिला का कहना है की आँनलाइन क्लास के दौरान बच्चों के अनुशासनहीन व्यवहार से इतनी परेशान हो गई हूं कि अब घर में बच्चा नहीं चाहती। वहीं महिला के पति का कहना है कि पत्नी अपनी जिम्मेदारी से बचने का बहाना बना रही है।

दंपती की शादी को पांच साल हो चुके हैं। करियर बनाने के लिए समय मांगा, अब दिया यह अजीब तर्क शिक्षिका के पति का कहना है कि पत्नी दो-तीन साल तक अपने करियर पर फोकस कर रही थी, उसने मां बनने के लिए समय मांगा। अब वह कह रही है कि बच्चों को पढ़ाने से इस कदर परेशान हो चुकी हूं कि मां नहीं बनना चाहती। मैं परिवार के ताने नहीं सह सकता।

वहीं, शिक्षिका का कहना है कि कई सालों से प्राइमरी कक्षा के बच्चों को पढ़ा रही हूं। स्कूल में भी बच्चों के शोर से परेशानी होती थी, लेकिन ऑनलाइन कक्षा से बच्चों से चिढ़ होने लगी है। स्कूल के बाद घर में भी बच्चों की शैतानी को बर्दाश्त नहीं कर सकती।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH