बड़ा हादसा टला , लिफ्ट ओवर लोडिंग हो कर झटके से नीचे गिरी , पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई MLA बाल बाल बचे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा हादसा टला , लिफ्ट ओवर लोडिंग हो कर झटके से नीचे गिरी , पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई MLA बाल बाल बचे
इन्दौर 21 फरवरी 2021 - मध्य प्रदेश में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लिफ्ट अचानक झटका खाकर तलघर में गिर गई. जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ इस दौरान कई विधायक भी लिफ्ट के अंदर ही मौजूद थे।

कमलनाथ पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल के हालचाल लेने के लिए DNS अस्पताल पहुंचे थे, तभी उनकी लिफ्ट नीचे आ गिरी. लिफ्ट के नीचे गिरते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत लिफ्टमैन को बुलाया गया. बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के चलते ये हादसा हुआ है. हालांकि इस हादसे में कोई हतातहत नहीं हुआ और सभी लोग बाल-बाल बच गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान विधायक सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी और विशाल पटेल भी लिफ्ट में मौजूद थे।

घटना के तुरंत बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से फोन पर बातचीत की और उनके हालचाल पूछे. उन्हें इस दौरान जानकारी दी गई कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ. बातचीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के कलेक्टर को इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि लिफ्ट गिरी नहीं थी, बल्कि ओवरलोडिंग के चलते दब गई थी. इस घटना के बाद कमलनाथ सीड़ियों के जरिए ऊपर गए और रामेश्वर पटेल से मुलाकात के बाद दूसरी लिफ्ट से नीचे उतरे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के दौरान लिफ्ट में लगभग 11 लोग घुस गए थे, इसलिए ये हादसा हुआ।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH