05 जिलों में 07 दिनों का टोटल लॉक डाउन , जरूरी सेवा को छोड़ कर सभी सेवाएं प्रतिबंधित

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
05 जिलों में 07 दिनों का टोटल लॉक डाउन , जरूरी सेवा को छोड़ कर सभी सेवाएं प्रतिबंधित
पुणे 21 फरवरी 2021 - कोरोना के बढ़े खतरे के बीच महाराष्ट्र के कई जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। बीएमसी ने पहले ही 1305 इमारतों को सील कर दिया है. वहीं अमरावती शहर और अचलपुर शहर में सात दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. इन इलाकों में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आए हैं. इस दौरान जिले में केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन की अनुमति रहेगी।

अमरावती डिवीजनल कलेक्टर ने रविवार को अमरावती , अकोला , बुलढाना, वाशिम, यवतमाल में सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. ये पाबंदियां आगामी 1 मार्च तक जारी रहेंगी. शादियों में केवल 25 लोगों के शामिल होने की अनुमति है. वहीं, निजी दफ्तरों में केवल 15 फीसदी कर्मचारियों को आने की इजाजत दी गई है. साथ ही स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे.

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बीएमसी काफी सख्त है. बांद्रा पश्चिम में बीएमसी ने 145 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाया है. दरअसल शनिवार देर रात एक कैफे में रेड डाली गई थी. यहां पर 200 लोग पार्टी कर रहे थे. ये सारे लोग फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे थे. बीएमसी ने कैफे पर भी 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

वहीं 20 फरवरी को मुंबई में 16,154 लोगों का जुर्माना काटा गया है. इन लोगों ने फेस मास्क नहीं पहना था. इन सभी लोगों से बीएमसी ने 32 लाख रुपये बतौर जुर्माना लिया है. प्रदेश में फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि बीएमसी पूरी सख्ती दिखा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH