बड़ी खबर , स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटरों को फिर से बन्द करने का आदेश , राज्य सरकार ने लिया फैसला

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटरों को फिर से बन्द करने का आदेश , राज्य सरकार ने लिया फैसला
पुणे 21 फरवरी 2021 - महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार की ओर से पुणे में फिलहाल स्‍कूल और कॉलेजों को एक बार फिर से बंद करने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही एक बार फिर से कोचिंग सेंटर खोलने पर रोक लगा दी गई है।

बता दें कि सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगर राज्य में मामले लगातार बढ़ते रहे, तो 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है. महाराष्‍ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए होटल्स , रेस्टोरेंट और बार को अब रात में केवल 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी गई है. पुणे में मायक्रो कॉन्टेंटमेंट फिर से शुरू करने की बात कही गई है. फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं है लेकिन रात 11 बजे के बाद बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. पुणे में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की बात कही गई है. इसके अलावा शादी समारोह , सम्‍मेलन और रैली में सिर्फ 200 लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई है. यही नहीं सभी तरह कार्यक्रम के लिए पुलिस की लिखित अनुमति अनिवार्य कर दी गई है।

महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने राज्‍य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि अगर ये आंकड़े इसी तरह से आगे भी जारी रहे तो राज्‍य में नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है. कर्फ्यू के दौरान शादी हॉल, बाजार, सिनेमा हॉल जैसी भीड़ वाली जगह पूरी तरह से बंद रहेंगे. सरकार शाम 5 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक पाबंदियों पर विचार कर रही है. ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 508 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही महाराष्ट्र के इस जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,60,176 हो गई है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में आठ और मरीजों की इस संक्रमण के कारण मौत हो गई. जिले में संक्रमण के कारण अब तक कुल 6,235 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के कारण मृत्युदर 2.40 प्रतिशत है. अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,49,910 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गए हैं और संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 96.05 प्रतिशत हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH