साथ जीने और साथ मरने की कसमें हुई पूरी , एक साथ निकली पति पत्नी की अर्थी एक चिता में जली लाश

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
साथ जीने और साथ मरने की कसमें हुई पूरी , एक साथ निकली पति पत्नी की अर्थी एक चिता में जली लाश
सीधी 18 फरवरी 2021 - मध्य प्रदेश का भयावह सीधी सड़क हादसा किसी से भुलाए से भी नहीं भूला जा रहा. अब तक 51 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं इस हादसे में एक पति-पत्नी की मौत की खबर सामने आई, जिनका विवाह 8 जून 2020 को हुआ था और दोनों ने साथ जीने मरने के वादे क‍िए थे. अंततः उनके वादे सबकी आंखों को नम करते हुए, सबको रुलाते हुए पूरे हुए. दोनों साथ में इस अनहोनी में काल का ग्रास बन गए. सीधी ज‍िले के शमी तहसील के गैवटा पंचायत मेंं देवरी निवासी 25 वर्षीय अजय पनिका, सीधी में रूम लेकर रहा करते थे और अपनी 23 वर्षीय पत्नी तपस्या को एएनएम का पेपर दिलाने सीधी से सतना जा रहे थे. इस दौरान हुए सड़क हादसे में दोनों पति-पत्नी की जान चली गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलाश करने लग गये. तपस्या का शव मंगलवार 3 बजे मिला और अजय का शव 5 बजे मिला. पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव को एम्बुलेंस से रात 10 बजे देवरी पहुंचाया गया. पूरा गांव इस अनहोनी से गमगीन था, सबकी आंखों में आंसू भरे हुए थे लेकिन मजबूरी देखिए क‍ि अजय के पिता अपने पुत्र -पुत्रवधू के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके.जिस वक्त ये हादसा हुआ अजय के पिता गुजरात में थे, अगर वो वहां से आते भी तो उन्हें आने में 3 दिन लगते और पोस्टमॉर्टम किये शव को इतने लंबे समय रोका नहीं जा सकता था।

दोनों की शादी 8 महीने पहले ही हुई थी. अजय, पत्नी तपस्या को पढ़ा-लिखा के कुछ बनाना चाहता था और उसे एग्जाम दिलाने सतना लेकर जा रहा था. इसके बाद अजय और तपस्या दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ बुधवार को किया गया और प्रथा के अनुसार मुखाग्नि दी गयी. दोनों को एक ही चिता से दुनिया से अलविदा कर दिया गया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH