इस राज्य फिर लग सकता है लॉक डाउन , मुख्यमंत्री ने लोगो से कहा की संभल जाय नही तो लॉक डाउन के लिए तैयार रहे

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इस राज्य फिर लग सकता है लॉक डाउन , मुख्यमंत्री ने लोगो से कहा की संभल जाय नही तो लॉक डाउन के लिए तैयार रहे
मुंबई 17 फरवरी 2021 - महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी से चिंतित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को नागरिकों से मास्क पहनने और उचित दूरी का पालन करने जैसे निर्देशों का सख्ती से पालन करने या एक बार फिर लॉकडाउन का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। महाराष्ट्र में बीते रविवार को पिछले एक महीने से अधिक समय में सबसे ज्यादा संक्रमण के 4092 मामले आए वहीं मंगलवार को 3663 नए मामले आए। पिछले सात दिनों से रोजाना लगातार 3,000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। मुंबई से 461 मामले आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नागरिकों को फैसला करना है कि क्या वे संक्रमण पर नियंत्रण के लिए फिर से लॉकडाउन का सामना करना चाहते हैं क्या उन्होंने कहा राज्य के लोगों को इसका फैसला करना है कि वे लॉकडाउन चाहते हैं या कुछ पाबंदी के साथ मुक्त तरीके से रहना चाहते हैं। मास्क पहनें और भीड़-भाड़ करने से बचें अन्यथा फिर से लॉकडाउन का सामना करना पड़ेगा।

पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर उन्होंने संभागीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने ज्यादा संक्रमण वाले इलाके में प्रत्येक मरीज के संपर्क का पता लगाने की जरूरत को भी रेखांकित किया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि शादी समारोह आयोजित करने के लिए पुलिस की इजाजत की जरूरत होगी।

राज्य सरकार ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के ज्यादा उपचाराधीन मरीजों वाले जिलों की संख्या में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक बयान के मुताबिक 04 जनवरी और 15 फरवरी के दौरान 15 जिलों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई। बयान में कहा गया, हालांकि नौ फरवरी से 15 फरवरी के बीच ऐसे जिलों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी।

सीएमओ ने एक बयान में कहा कि राज्य के 36 जिलों में सतारा, सांगली, कोल्हापुर, जलगांव, धुले, बीड, लातूर, परभणी, अमरावती, अकोला, बुलढाना, यवतमाल,नागपुर और वर्धा में चार जनवरी और 15 फरवरी के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई। बयान में कहा गया कि 09 फरवरी और 15 फरवरी के बीच पालघर, रायगढ, रत्नागिरि, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, नासिक, अहमदनगर, जलगांव, धुले, औरंगाबाद, बीड, परभणी, अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाना, यवतमाल, नागपुर, वर्धा और चंद्रपुर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने भी आगाह किया कि शहर में कोविड-19 के मामलों के वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार दूसरी बार लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकती है। महापौर ने संवाददाताओं से कहा कि मुंबई में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यह नगर निगम और राज्य सरकार के लिए चिंता की बात है। महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि प्राधिकारों ने शहर में स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार किया था लेकिन वे फिर से इसकी समीक्षा कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH