हैंड पम्प में पिछले तीन दिनों से पानी की जगह निकल रहा है आग की लपटें , ग्रामीण दहशत में

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हैंड पम्प में पिछले तीन दिनों से पानी की जगह निकल रहा है आग की लपटें , ग्रामीण दहशत में
छतरपुर 16 फरवरी 2021 - बकस्वाहा के ग्राम कछार में शासकीय स्कूल में हैंडपंप से लगातार तीसरे दिन भी आग निकलती रही। इसका जायजा लेने पहुंचे भू-विज्ञानी भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके। हैंडपंप से आग निकलने को लेकर लोगों में भय और कौतूहल का माहौल है।

मामले की खबर बकस्वाहा से भोपाल तक पहुंचने के बाद सोमवार देर शाम भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण भोपाल के वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक सुमित अहिरवार और भू-वैज्ञानिक डा. एसएन राणा कछार गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर हैेंडपंप से आग निकलने का कारण जानने की कोशिश की।

टीम ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए, लेकिन वे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके। सुमित अहिरवार ने बताया आग निकलने के कारणों के बारे में स्थिति को देखकर तथ्य एकत्रित किए हैं। अभी इसकी असली वजह नहीं बताई जा सकती है। विस्तृत जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

ग्राम कछार के शासकीय स्कूल के सामने वर्षों पुराने इस हैंडपंप से पूर्व में बिना हैंडल चलाए करीब 2 माह तक पानी निकलता रहा था। जब हैंडपंप खराब हो गया तो इसे सुधरवाने के लिए पीएचई विभाग से कहा गया। विभाग के कर्मचारी सुधारने पहुंंचे तो उन्हीं कर्मचारियों में से किसी ने मााचिस जलाई।

इसके बाद हैंडपंप से आग भभक उठी थी। आग को पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड भी पहुंची। उसने किसी तरह आग तो बुझा दी, लेकिन कुछ देर बाद ही आग दोबारा भभक उठी थी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH