बड़ा हादसा , यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी 35 लोगो की मौत , बढ़ सकता है मौतो का आंकड़ा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा हादसा , यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी 35 लोगो की मौत , बढ़ सकता है मौतो का आंकड़ा
सीधी 16 फरवरी 2021 - मध्य प्रदेश के सीधी में रामपुर नैकिन थाना इलाके में मंगलवार सुबह 7:30 बजे एक बस 30 फीट गहरी नहर में जा गिरी। बस को क्रेन से बाहर निकाला जा रहा है, इसमें से 34 शव निकाल कर संजय गांधी अस्पताल भेजे गए हैं। आइजी उमेश जोगा ने यह जानकारी दी है। इसके पहले हादसे के तुरंत बाद तैरकर बाहर आ रहे 7 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया था। 

सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। नहर इतनी गहरी है कि बस पूरी तरह उसमें डूब गई है, गोताखोरों और पुलिस प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी में खोज निकाला, क्रेन के जरिए बस को बाहर निकाला। 

बाणसागर डैम से निकलने वाले पानी को बंद करा दिया गया, जिससे बस को तेज बहाव से रोका जा सके। बताया गया है कि बस में बघवार, चोरगढ़ी समेत आसपास के भी यात्री सवार थे। बस हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी कलेक्टर से बात की है। सीएम ने आज भोपाल में होने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना के गृहप्रवेशम कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। दो मंत्री तुलसीराम पटेल और रामखेलावन पटेल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक बस सीधी से सतना जा रही थी, साइड लेने के दौरान वह सीधे सड़क किनारे नहर में जा गिरी। घटना के बाद पास के ग्रामीण और अन्य लोग बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए हैं। 

घटना की जानकारी लगते ही बस में सवार लोगों के स्वजन भी मौके पर पहुंच रहे हैं, मौके पर कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस छूहियाघाटी में दो दिन से लगे जाम की वजह से अपने तय रूट से ना जाकर इस मार्ग से जा रही थी। यह भी बताया जा रहा है कि सुबह के समय बस आमतौर पर खाली रहती है, लेकिन आज परीक्षा होने की वजह से विद्यार्थी इसी बस में सवार होकर सीधी से सतना जा रह थे।

जानकारी अनुसार बस जबलानाथ परिहार ट्रैवल्स सिजहटा की है। जिसका नंबर एमपी 19 पी 1883 है। बस के मालिक कमलेश्वर सिंह हैं। बस का फिटनेस 2 मई 2021 तक है जिसका परमिट परिवहन विभाग से 12 मई 2025 तक के लिए जारी किया गया है। इस बस में सीधी बस स्टैंड से 38 टिकट बुक की गई थी। जो कि 80 किलोमीटर सफर तय कर हादसे का शिकार हो गई।

घटना स्थल पर रीवा जोन आईजी उमेश जोगा, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह, एसपी सीधी पंकज कुमावत, एसपी रीवा राकेश सिंह सहित भारी पुलिस बल और कलेक्टर सीधी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। इसके साथ ही, क्रेन के जरिये सर्च ऑपरेशन जारी है। जिसके बाद बस को ढूंढ निकाला गया है। सतना से भी 13 सदस्यीय होमगार्ड व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- 'सीधी से सतना जा रही बस के नहर में गिरने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के काल कवलित होने के समाचार से बहुत दु:ख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और लापता लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने सीधी कलेक्टर से दुर्घटना के मामले में बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। नहर के जलस्तर स्तर को कम करने के लिए बाणसागर की ओर से आने वाले पानी को भी रोक दिया गया है। मौके पर एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौजूद है। मैं सतत अधिकारियों के संपर्क में हूं।

बड़ा हादसा , यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी 35 लोगो की मौत , बढ़ सकता है मौतो का आंकड़ा
बड़ा हादसा , यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी 35 लोगो की मौत , बढ़ सकता है मौतो का आंकड़ा

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH