तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जबरजस्त टक्कर , हादसे में तीन की मौत और एक गंभीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जबरजस्त टक्कर , हादसे में तीन की मौत और एक गंभीर
रतलाम 15 फरवरी 2021 - रतलाम जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर महू- नीमच हाईवे (नयागांव -लेबड़ फोरलेन) पर पंचेड़ फंटे पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय संग्राम सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी संचार नगर इंदौर, 24 वर्षीय अभिराज सिंह पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी इंद्रलोक नगर रतलाम, 30 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी अलकापुरी रतलाम और 28 वर्षीय पृथ्वी पाल सिंह पुत्र दीपेंद्र सिंह निवासी ग्राम अमलेटा (रतलाम) नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचेड़ में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 

रविवार- सोमवार की दरमियानी रात करीब एक बजे चारो कार क्रमांक MP - 09 CU -3481 में सवार होकर पंचेड़ से रतलाम लौट रहे थे। तभी नामली थाना क्षेत्र के पंचेड़ फंटा पहुंचकर सड़क क्रॉस कर रहे थे। तभी रतलाम की तरफ से तेज गति से जा रहे ट्रक क्रमांक RJ -27 GD - 2021 ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

इससे कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां संग्राम सिंह, अभिराज सिंह और हर्षवर्धन को मृत घोषित किया गया। पृथ्वीपाल सिंह को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं ट्रक कुछ दूर आगे जाकर पलट गया औऱ ट्रक चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जबरजस्त टक्कर , हादसे में तीन की मौत और एक गंभीर
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जबरजस्त टक्कर , हादसे में तीन की मौत और एक गंभीर

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH