हायवे पर बड़ा सड़क हादसा 16 मजदूरों की मौके पर मौत और दर्जनो घायल

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हायवे पर बड़ा सड़क हादसा 16 मजदूरों की मौके पर मौत और दर्जनो घायल
जलगांव 15 फरवरी 2021 - महाराष्ट्र के जलगांव से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जलगांव में बीती रात ट्रक पलटने की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई है. जलगांव पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ ट्रक धुले से जलगांव के रावेर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान यह यावल रोड पर किनगांव के नजदीक पलट गया. हादसे के वक्त ट्रक में कई मजदूर सवार थे. जिनमें से 16 लोगों मौत हो गई और कई गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए यावल भेज दिया गया है. जलगांव पुलिस ने बताया कि यह भीषण सड़क हादसा रात के करीब एक बजे हुआ. हादसे के वक्त ट्रक में सवार सभी लोग सो रहे थे. फिलहाल, पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है. हादसे के संबंध में यावल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि ट्रक में पपीता लदा हुआ था. हादसे में मारे गए सभी लोग अभोदा, करहला और रावेर के रहने वाले थे. पुलिस का कहना है कि फिलहाल हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था. ट्रक पलटने के बाद जोरदार आवाज आई थी, जिसके बाद आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों की जान बचाने में जुट गए. हालांकि, 16 लोगों को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हायवे पर बड़ा सड़क हादसा 16 मजदूरों की मौके पर मौत और दर्जनो घायल
हायवे पर बड़ा सड़क हादसा 16 मजदूरों की मौके पर मौत और दर्जनो घायल

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH