जिले के एस पी और कलेक्टर का तबादला , मैराथन बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर के आदेश दिए ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिले के एस पी और कलेक्टर का तबादला , मैराथन बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर के आदेश दिए ,,
भोपाल 09 फरवरी 2021 -  कमजोर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी भारी पड़ गई। कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी और पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कांफ्रेंस खत्म होने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह और नीमच कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे को हटाने के निर्देश दे दिए है।

वहीं बोहरा धर्म गुरू सैयदना साहब का नाम एफआइआर में शामिल करने पर गुना पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्‍चीस‍िया को हटाने का आदेश दिया गया है साथ ही निवाड़ी की पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह को भी हटाने के लिए कहा है। इनके तबादला आदेश जारी कर द‍िए गए हैं । राजेश सिंह और वाहिनी सिंह को पुल‍िस मुख्‍यालय में सहायक पुलि‍स महान‍िरीक्षक बनाया गया है जबकि‍ नेहा पच्चिसियाव को भी पुल‍िस मुख्‍यालय में उप पुल‍िस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं जितेंद्र सिंह राजे को अपर सच‍िव व राकेश सिंह को उप सच‍िव बनाया गया है।

सूत्रोंं के मुताबिक मुख्यमंत्री ने दिन भर चली बैठक के बाद कमजोर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए है उन्होंने कहा कि गुना में सैयदना साहब के नाम एफआइआर दर्ज कर दी गई थी। जबकि, वे मुंबई में रहते हैं। उनकी कहीं कोई भूमिका नहीं है और न ही कहीं किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर थे। इस बारे में बोहरा समाज द्वारा नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी।

इसके बाद गुना पुलिस ने उनका नाम एफ आइ आर से हटा भी दिया था। मामला गुना में बने बोहरा कांप्लेक्स का है, जिसमें नौ दुकानों की जगह ज्यादा दुकानें बना ली गई थी। राजस्व विभाग ने जांच में इसे अवैध पाया था और उनके आवेदन पर पुलिस ने दो अलग-अलग एफआइआर बोहरा कमेटी गुना के सचिव शैफी सहित तीन अन्य के खिलाफ दर्ज की थी। 

वहीं, निवाड़ी की पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के प्रदर्शन को भी कमतर माना गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास सब खबरें आती हैं। बैतूल और नीमच कलेक्टर की कार्यप्रणाली को लेकर उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत शुचिता भी अहम है। दोनों कलेक्टरों को लेकर अलग-अलग माध्यमों से शिकायतें भी पहुंच रही थी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH