नेसनल हायवे में बड़ा हादसा , पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो , 03 की मौत और ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नेसनल हायवे में बड़ा हादसा , पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो , 03 की मौत और ,,
जबलपुर 08 फरवरी 2021 -  राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के सिहोरा बायपास पर मझौली लिंक रोड में देर रात एक स्कॉर्पियो करीब 20 फीट ऊपर से ओवरब्रिज से हवा में लहराते हुए सड़क पर जा गिरी। जिससे स्कॉर्पियो में सवार 5 में से 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 2 लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे सिविल अस्पताल सिहोरा से जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा वार्ड नंबर 8 निवासी रूप सिंह ठाकुर के पुत्र जय सिंह ठाकुर को बेटा हुआ था, जिसका चौक समारोह रविवार को आयोजित हुआ। दिन भर घर में खुशियां कायम थी रात को रूप सिंह का बड़ा बेटा शेखर सिंह उम्र 27 वर्ष अपने अन्य मित्र अखिलेश ठाकुर उम्र 22 वर्ष, शनि पटैल उम्र 20 वर्ष, रिंकू सैनी उम्र 28 वर्ष एवं सोनू गुप्ता उम्र 30 वर्ष के साथ चौक समारोह के बाद रात 1:00 बजे रिश्तेदारों को छोड़ने गया था। जिसके बाद वह फोरलाइन से अपने घर के लिए आ रहा था। 

जैसे ही वो मझौली बायपास के ओवरब्रिज लिंक रोड पर पहुंचा वैसे ही उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और लहराते हुए नीचे आ गिरी। जिससे इस गाड़ी में सवार शेखर सिंह ठाकुर , अखिलेश सिंह ठाकुर एवं शनि पटैल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिंकू सैनी के दोनों पैर बुरी तरह घायल हो गए। कार में सवार सोनू गुप्ता को भी चोटें आई। 

सोनू गुप्ता ने सिहोरा थाने को घटना की सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने शेखर सिंह ठाकुर, अखिलेश सिंह ठाकुर और शनि पटैल को मृत घोषित कर दिया जबकि रिंकू सैनी को जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया। सोनू गुप्ता को उपचार के बाद घर भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात एक बजे के करीब एक नीले रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 20 सीई 8176 राजमार्ग से गुजर रही थी तभी अचानक सिहोरा मझौली लिंक रोड पर ओवरब्रिज के किनारे लगी रेलिंग से टकराने लगी और कुछ दूर रगड़ खाने के बाद गाड़ी ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। जिससे कार में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। तभी वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने मदद की और कार में फंसे लोगों को निकाला उसके उपरांत लोगों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH