हथियार के दम पर बदमाशों ने होटल में की लूट , सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हथियार के दम पर बदमाशों ने होटल में की लूट , सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात ,,
छतरपुर 05 फरवरी 2021 - मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर में एकाएक अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार की शाम एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारने के बाद अज्ञात सक्रिय बदमाशों ने एक होटल को निशाना बना डाला। 

बस स्टैंड के निकट स्थित होटल बालाजी में रात साढ़े 12 बजे बदमाशों ने अवैध हथियारों के दम पर दहशत फैलाते हुए कर्मचारियों से मारपीट की और होटल के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे लगभग 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद होने पर पुलिस आरोपीयो की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाजी होटल के निकट बीती रात करीब साढ़े 11 बजे होटल बंद होते समय तीन बदमाश बाहर घूम रहे थे, जो आपस में विवाद और गाली-गलौज कर रहे थे। होटल के स्टाफ ने जब इन्हें मना किया तो बदमाश स्टाफ से मारपीट और गाली-गलौज कर मौके से चले गए। 

रात करीब साढ़े 12 बजे जब होटल बंद हो चुका था तब तीनों बदमाश हाथ में रॉड लेकर एक बार फिर होटल पहुंचे। होटल का बाहरी कांच का दरवाजा रॉड से तोड़ा और रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी को रॉड दिखाकर भगा दिया। कर्मचारी जान बचाने के लिए सीढिय़ों से ऊपर की तरफ भागे तभी एक बदमाश ने रिसेप्शन का लॉकर तोड़कर इसमें रखी लगभग 30 हजार रुपये की रकम जेब में डाल ली और मौके से फरार हो गए। 

होटल संचालक आशीष पटवा के अनुसार होटल में हुई यह पूरी आपराधिक वारदात यहां लगे दो सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हुई है। साढ़े 11 बजे हुई घटना के अलावा रात साढ़े 12 बजे बदमाशों द्वारा किए गए हमले की एक-एक तस्वीर और लॉकर से पैसे निकालते बदमाश साफ देखे जा रहे हैं। पुलिस अब इन्हीं तस्वीरों के आधार पर आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

वही इस मामले में पुलिस का कहना है की आरोपीयो पर मारपीट, चोरी, अवैध हथियारों का इस्तेमाल की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। आरोपियों के संबंध में सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH