देर रात जब हायवे पर होने लगी नोटो की बारिश , फिर हुआ कुछ यह जिसे जानकर ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देर रात जब हायवे पर होने लगी नोटो की बारिश , फिर हुआ कुछ यह जिसे जानकर ,,
सिवनी 02 फरवरी 2021 - मध्यप्रदेश के सिवनी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात को अजब नजारा देखने को मिला. सिवनी जिले के बनहानी गांव के लोगों ने देखा कि 500 रुपये के जले हुए नोट एक कार से उड़ते हुए निकल रहे हैं. किसी ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक कार के इंजन से धुआं निकलते दिखा तो उस पर सवार लोगों ने उतर कर बोनट खोल कर इंजन चेक किया. उसी वक्त जले हुए नोट उड़कर सड़क पर फैलने लगे।

सिवनी जिला पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनसे 1.74 करोड़ रुपये के सही सलामत नोट बरामद किए गए. बाकी इन आरोपियों का दावा था कि वो करीब दो करोड़ रुपये बोनट में छुपा कर ले जा रहे थे।

कुराई पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनोज गुप्ता ने सारा माजरा बताया. मनोज गुप्ता के मुताबिक, "कार पर सवार लोग करेंसी नोटों को बोनट में छुपा कर ले जा रहे थे जिससे कि रास्ते में कहीं चेकिंग भी हो तो नोट पुलिस की नजर में न आएं. लेकिन इंजन ने आग पकड़ ली. जब कार रोक कर बोनट खोला तो अधजले करेंसी नोट तेज हवा चलने की वजह से सड़क पर उड़ने लगे. ये देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी." पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार पर सवार लोग वहां से भाग गए. लेकिन उनको हाईवे पुलिस पेट्रोल ने जल्दी ही पकड़ लिया. स्थानीय लोगों में से किसी ने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था।

इनोवा कार का रजिस्ट्रेशन नंबर मुंबई का था. पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान हुई है जो सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. इनमें दो जौनपुर के रहने वाले हैं- सुनील और न्यास. तीसरे आरोपी की पहचान आजमगढ़ के हरिओम के तौर पर हुई. पुलिस उनकी ओर से बताए गए पतों को वैरिफाई करा रही है।

आरोपियों के मुताबिक वो इतनी बड़ी रकम सोने की गहने खरीदने के लिए वाराणसी से मुंबई ले जा रहे थे. उनका प्लान इसी रूट से कार से लौटने का था. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दावा किया कि टैक्स बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा था और सारी रकम वाराणसी के जौहरी की हैं. वाराणसी में जौहरी के पते और मुंबई में इस रकम को लेकर कहां जाना था, इस बारे में भी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं आरोपियों का संबंध हवाला नेटवर्क से तो नहीं है. पुलिस ने आयकर अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दे दी है
देर रात जब हायवे पर होने लगी नोटो की बारिश , फिर हुआ कुछ यह जिसे जानकर ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH