छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात , CRPF के जवान ने साथी जवानों पर चलाई गोली ,,

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात , CRPF के जवान ने साथी जवानों पर चलाई गोली ,,
जगदलपुर 29 जनवरी 2021 - छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार सुबह CRPF कैंप में एक जवान ने अपने साथियों पर सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। इसमें एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां से रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। 

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते फायरिंग की गई। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशलूर क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शहर सीमा से लगे केशलूर के पास CRPF 241वीं बटालियन का कैंप है। कैंप में शुक्रवार सुबह जवान गिरीश कुमार का अपने साथी जवानों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि गिरीश ने अपनी सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। 

बताया जा रहा है कि करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। गोली लगने से जवान प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य जवान संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग में कुछ और जवानों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परपा थाना प्रभारी ने बताया कि कैंप के अंदर फायरिंग की घटना हुई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अभी इतनी ही जानकारी सामने आ सकी है। CRPF के अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH