लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही नाबालिग प्रेमिका को वापस पाने के लिए प्रेमी ने रची ऐसी साजिश की ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही नाबालिग प्रेमिका को वापस पाने के लिए प्रेमी ने रची ऐसी साजिश की ,,
शिवपुरी 29 जनवरी 2021 -  लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही नाबालिग प्रेमिका के छोड़कर चले जाने से नाराज एक नाबालिग प्रेमी ने खुद के अपहरण और मारपीट की कहानी रच दी शुरू में वह पुलिस को यह कहानी सुनाकर गुमराह करता रहा कि दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग उसे पेड़ से बांधकर पीट रहे थे। 

लेकिन जब पुलिस को उस पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। बता दे की बुधवार दोपहर करबला क्षेत्र में झाड़ियों के बीच से एक लड़के के चीखने की आवाज वहां से गुजरने वालों ने सुनी। देखा तो एक लड़का वहां पड़ा था। पुलिस को उसकी सूचना दी। उसकी पहचान की गई। उसने बताया कि दो दिन से कुछ अज्ञात लोग उसे वहां पेड़ से बांधकर पीट रहे थे। लड़के के शरीर पर चोट के निशान भी थे। 

बाद में पूछताछ में पता चला कि उसके पास की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से प्रेम-प्रसंग था। दोनों अपने माता-पिता का घर छोड़कर लिव-इन में रहते थे। तीन दिन पहले लड़की किसी बात पर झगड़कर अपनी मां के पास चली गई। इसके बाद लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर यह कहानी रची। उसे लगा कि उसके साथ मारपीट की कहानी सुनकर उसकी प्रेमिका वापस आ जाएगी। 

पुलिस ने प्रेमी के साथ उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। देहात थाना टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि लड़के ने प्रेम-प्रसंग के चलते यह झूठी कहानी रची है। इस पर पहले भी मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि दोनों का पिछले लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों अपना-अपना घर छोड़कर किराए पर कमरा लेकर साथ रहते हैं। नाबालिग प्रेमी पर देहात थाना में लड़की के परिजन पहले भी मामला दर्ज करा चुके हैं। इसके चलते उसे दो दिन बाल सुधार गृह में भी रहना पड़ा था। वह जमानत पर बाहर आ गया था।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH