अभिनेत्री ने पायलट पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप , अभिनेत्री का बयान दर्ज कर पुलिस जाँच में जुटी ,,

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अभिनेत्री ने पायलट पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप , अभिनेत्री का बयान दर्ज कर पुलिस जाँच में जुटी ,,
मुम्बई 19 जनवरी 2021 - छोटे पर्दे की अभिनेत्री और मॉडल ने एक पायलट युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला ने मुम्बई के उपनगर स्थित ओशिवारा पुलिस थाने में पिछले हफ्ते इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में अभिनेत्री ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में उसकी मुलाकात मेट्रिमोनियल साइट के जरिए पेशे से पायलट आरोपी से हुई थी और उसने उससे शादी करने का वादा किया था. शिकायत के मुताबिक, मूल रूप से भोपाल निवासी और मुंबई में रह रहा पायलट अक्सर फोन पर महिला से बात करता था और सोशल मीडिया पर भी दोनों की चैट होती थी।

पुलिस ने बताया कि 10 दिन पहले आरोपी ने पीड़िता को फोन किया और उससे मिलने एवं उसका घर देखने की इच्छा जताई. अभिनेत्री मुंबई में अकेले रहती है और आरोपी पायलट को घर पर बुलाने पर सहमत हो गई।

घर पर आने पर पायलट ने कथित तौर पर अभिनेत्री से दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को अपने माता-पिता से मिलाने और शादी के लिए बात करने का भरोसा दिया लेकिन अपने वादे पर कायम नहीं रहा. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सोर्स - जी न्यूज
अभिनेत्री ने पायलट पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप , अभिनेत्री का बयान दर्ज कर पुलिस जाँच में जुटी ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH