डॉक्टर पति ने अफसर पत्नी को दी दर्दनाक मौत , इस तरह हुआ मामले का खुलासा ,,

मध्य प्रदेश , 18-01-2021 11:40:18 PM
Anil Tamboli
डॉक्टर पति ने अफसर पत्नी को दी दर्दनाक मौत , इस तरह हुआ मामले का खुलासा ,,
ग्वालियर 18 जनवरी 2021 - अफसर पत्नी के चरित्र पर डॉक्टर पति को इतना शक हुआ कि उसने पहले पत्नी को गला दबा कर मारा फिर लाश को झाड़ि‍यों में ले जाकर आग लगा दी. पति का कहना है कि पत्नी अपने बॉयफ्रेंड से लगातार बात करती थी।

पहले तो डॉक्टर पति पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन जब पुलिस ने सबूत दिखाए तो उसने जुर्म कबूल कर लिया.

भू-अभिलेख विभाग में सहायक लेखा अधिकारी सूर्या सिंह की बेरहमी से हुई हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने बताया कि सूर्या के पति डॉ. संजय सिंह को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी, जिसके चलते संजय ने सूर्या को मौत के घाट उतार दिया. पूछताछ के बाद पति ने गुनाह कबूल कर लिया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को 30 साल की सूर्या घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम वापस नहीं लौटीं. काफी देर इंतजार के बाद उनके पति डॉक्टर संजय सिंह ने थाटीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट रोड पर मेट्रो टावर के पास एक अधजली लाश मिली. परिवार वालों ने पति संजय और उनके रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया था.

शनिवार को मेट्रो टावर के पास झाड़ियों में महिला की लाश मिली थी. मरने वाली का चेहरा जला हुआ था, लेकिन वो सोने की चेन और अंगूठी पहने हुए थी. खबर मिलने पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कंट्रोल रूम से सभी थानों को खबर दी गई. थाटीपुर पुलिस ने बताया कि सूर्या नाम की महिला अधिकारी लापता है, लिहाज़ा शिनाख्ती के लिए पुलिस ने पति संजय सिंह को बुलाया, लेकिन उन्होंने पत्नी सूर्या को पहचानने से इनकार कर दिया.

पुलिस ने मायके वालों को बुलाकर शिनाख्त कराई तब जाकर उनकी पहचान हो सकी. सूर्या की बहन अनामिका ने लाश पर मौजूद अंगूठी और सोने की चेन के आधार पर उनकी शिनाख्त की. अनामिका ने बताया कि बहन सूर्या की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी, 25 लाख का दहेज़ दिया गया था, लेकिन उनके जीजा डॉक्‍टर संजय सिंह और रिश्तेदार सूर्या को 25 लाख रुपए का दहेज और देने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. जब दहेज़ नहीं मिला तो संजय और रिश्तेदारों ने मिलकर उनकी बहन सूर्या की हत्या कर दी.

आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी डॉक्‍टर संजय ने पत्नी सूर्या की गला दबाकर हत्या कर दी थी. 24 घंटे लाश घर में रखी और शनिवार तड़के लाश को बोरे में भरकर स्कूटर से मेट्रो टावर के पास फेंका और आग लगा दी. लाश के पास सोने के जेवरात देख कर पुलिस ने किसी करीबी द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देना माना था. संजय से पूछताछ हुई तो उसने गुमराह किया, लेकिन CCTV में संजय स्कूटर पर बोरा रखकर ले जाते दिखा तो पुलिस की सख्ती से वो टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया।

संजय और सूर्या की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा भी होता रहता था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, उसने बॉयफ्रेंड के साथ बात करते पकड़ा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, गुस्से में मुक्का मारा और फिर गला दबा कर सूर्या की हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH