पहले ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिल कर बेटी ने की पिता की हत्या उसके बाद लाश के साथ किया कुछ ऐसा की ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पहले ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिल कर बेटी ने की पिता की हत्या उसके बाद लाश के साथ किया कुछ ऐसा की ,,
बैतूल 17 जनवरी 2021 - मध्यप्रदेश के बैतूल से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक दत्तक (गोद ली हुई) पुत्री ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी.बेटी इस बात से नाराज थी की उसके पिता 
 बॉयफ्रेंड से मोबाइल पर बात करने से मना करते थे साथ ही उसके साथ घूमने नहीं जाने देते थे।
इतना ही नही पिता की हत्या करने के बाद लाश को कंबल में लपेट कर घर के पीछे झोपड़े में छिपा दिया। 

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मामला बैतूल के सारणी इलाके का है. जहां पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को सारणी पुलिस ने इस कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्या में मृतक की दत्तक पुत्री ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।

बेटी ने हत्या करने के बाद दो दिन तक मकान में शव को कंबल में छुपाकर रखा था. पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी को बबलू नागले ने पुलिस को सूचना दी कि उसके जीजा श्रीराम हुरमाड़े और उनकी गोद ली हुई नाबालिक लड़की सुभाष नगर में रहते हैं. उसकी श्रीराम से फोन पर बात होती रहती थी पर 12 जनवरी से बात नहीं हुई. 14 जनवरी को मोहल्ले के लोगों से पता चला कि श्रीराम हुरमाड़े के घर के पीछे बाड़ी में बनी टपरिया से बदबू आ रही है. उसकी लड़की देखने के लिए जाने नहीं दे रही है. तब बबलू श्रीराम के घर गया और उसने दरवाजा खुलवाकर झोपड़े में देखा तो श्रीराम की लाश कंबल में लिपटी मिली जिसके सिर पर चोट लगी थी और गला कटा हुआ  था।

सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान नेतृत्व में टीम का गठन किया और मामले की हर पहलू से जांच हुई तब पता चला कि मृतक अपनी लड़की को बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ घूमने फिरने और मोबाइल पर बात करने से मना करता था. इससे नाबालिग लड़की परेशान होकर अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ प्लान करके अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।

थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने आगे बताया कि मृतक के शव को घर के पीछे बनी झोपड़े में छिपा दिया था और बदबू ना आए इसलिए परफ्यूम भी डाला गया. हत्या के इस प्रकरण में दत्तक पुत्री ही मास्टरमाइंड निकली. पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी नाबालिग लड़की, 21 साल के अनवर खान, 18 साल के शिखर, 20 साल के अनिल सोनारिया को गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH