भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार , भाजपा नेत्री के घर से मिली थी भारी मात्रा में कच्ची शराब ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार , भाजपा नेत्री के घर से मिली थी भारी मात्रा में कच्ची शराब ,,
शिवपुरी 14 जनवरी 2021 - मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में विगत दिनों जहरीली शराब पीने से हुई 21 लोगों की मौत के बाद हरकत में प्रशासन और आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इसके चलते प्रशासन के निर्देश पर आबकारी पुलिस टीम द्वारा अंचल में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी गई और अवैध शराब सहित गुड़ लाहन जब्त किया। 

उक्त कार्रवाई के दौरान आबकारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोहरी में भाजपा नेत्री के घर दबिश दी और 34 लीटर अवैध जहरीली शराब जब्त की। अवैध शराब के साथ पकड़ी गई भाजपा नेत्री के खिलाफ पुलिस ने धारा 34, 49 के तहत मामला दर्ज कर जेल भिजवा दिया। इसके साथ ही आबकारी पुलिस ने बैराड़ में भी बंजारा के डेरा पर दबिश दी और अवैध शराब जब्त की। आबकारी पुलिस ने दोनों जगहों से लगभग 314 लीटर कच्ची शराब तथा 8 हजार लीटर गुड़ लाहन जब्त की कर नष्ट कराया और 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

जिले में अवैध शराब को कारोबार जोर शोर से चल रहा है। जिले में कई जगहों पर फैक्ट्यिा संचालित कर अवैध शराब बनाई जा रही है और बेची जा रही है। हालांकि अवैध शराब के कारोबार को बंद करने के लिए आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन शराब का अवैध कारोबार थम नहीं रहा है। बुधवार को आबकारी पुलिस को सूचना मिली थी कि पोहरी ने भाजपा नेत्री व महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ललिता राजे द्वारा अवैध रूप से जहरीली शराब का कारोबार किया जा रहा है। 

मुखबिर की सूचना पर आबकारी पुलिस ने पुलिस विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाही की और भाजपा नेत्री के घर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने भाजपा नेत्री के घर से 34 लीटर जहरीली शराब बरामद की। घर से मिली अवैध शराब के चलते आबकारी पुलिस ने भाजपा नेत्री के खिलाफ धारा 34 व 49 के तहत गैर जमानती मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भिजवाया।

आबकारी पुलिस ने भाजपा नेत्री घर पर कार्रवाई करने के बाद पोहरी ने नयागांव बंजारा बस्ती में दबिश दी। कार्रवाई दौरान आबकारी पुलिस ने बंजारों द्वारा गड्ढे में छिपाकर रखी गई कच्ची शराब को बाहर निकालकर जब्त किया। वहीं गड्ढे में रखे गए गुड़ लाहन को जब्त कर नष्ट कराया गया। नयागांव में आबकारी टीम ने 6 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

इनका कहना है -

महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ललिता राजे को उक्त कार्रवाई बाद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें पद से भी विमुक्त कर दिया गया है।

राजू बाथम, जिलाध्यक्ष भाजपा

भाजपा नेत्री ललिता राजे के घर कार्रवाई के दौरान 34 लीटर जहरीली शराब बरामद की गई है। शराब जब्त होने पर उनके खिलाफ धारा 34, 49 के तहत मामला दर्ज कर जेल भिजवा दिया गया है।

निरंजन सिंह राजपूत, एसडीओपी पोहरी

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH