पुलिस ने किया एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश जिसके कारनामे जान कर उड़ जाएंगे होश ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस ने किया एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश जिसके कारनामे जान कर उड़ जाएंगे होश ,,
इंदौर 13 जनवरी 2021 - इंदौर के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो शादियां करवाकर जेवर-नकदी चुराते थे। गिरोह में शामिल पांच युवतियों और पांच युवकों को जयदेवी और पर्ल होटल से पकड़ा है सभी आरोपी देह व्यापार के सिलसिले में एकत्र हुए थे।आरोपीयो से जब्त मोबाइल में सभ्रांत परिवार को ठगने संबंधित चेटिंग मिली है।

एएसपी (पश्चिम-2) प्रशांत चौबे के मुताबिक पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली थी कि दोनों होटलों में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है। टीम ने दबिश देकर पांच युवतियों सहित दलाल करण पुत्र हीरदास अवासे निवासी पवनपुत्र कॉलोनी, कुलदीप पुत्र जगदीश निहाले निवासी शिवशक्ति नगर, राजू उर्फ जुगनू पुत्र राजाराम राणे निवासी पालदा, सत्यम पुत्र रुपसिंह सिसौदिया निवासी पीथमपुर, कमल पुत्र धूलजी निवासी दीपमाला ढाबा के पास सहित जयदेवी होटल के मैनेजर अमित पुत्र महेंद्र दुबे निवासी द्वारकापुरी और पर्ल होटल के मैनेजर राजेश पुत्र गंगाराम बघेल निवासी दत्तनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपीयो से मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त की गई है।

एएसपी के मुताबिक आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि गिरफ्तार युवतियों की ऐसे लोगों से शादी करवाते हैं जिन्हें अधिक उम्र होने के बाद भी रिश्ते नहीं मिलते है। ऐसे लोगों से मोटी रकम लेकर शादी करवा देते थे और गिरोह के बाकी सदस्य लड़की के माता-पिता व अन्य रिश्तेदार बन जाते थे शादी के दो-तीन दिन बाद ही दुल्हन जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाती थी।

पुलिस को आरोपीयो के मोबाइल में कई लड़के और लड़कियों के फोटो मिले हैं। आरोपी आगर , शाजापुर , नागदा , खाचरोद सहित अन्य क्षेत्रों में रिश्ते करते थे। जैसा परिवार और लड़का मिलता था वैसी लड़की दिखाते थे। शादी के बाद लड़की बीमारी का बहाना बनाकर संबंध बनाने से इन्कार कर देती और एक-दो दिन बाद परिवार में गमी या कोई घटना का बहाना बनाकर गिरोह का सदस्य उसे लेने पहुंच जाता था , कई बार तो लड़की खुद ही सामान समेट कर भाग जाती थी।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH