भाई की हत्या का बदला लेने बहन ने रची ऐसी साजिश , लेकिन मंसूबे पूरे होने से पहले चढ़ गए पुलिस के हत्थे ,,

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाई की हत्या का बदला लेने बहन ने रची ऐसी साजिश , लेकिन मंसूबे पूरे होने से पहले चढ़ गए पुलिस के हत्थे ,,
मुम्बई 12 जनवरी 2021 - मुंबई पुलिस ने एक युवक की हत्या की कोशिश को नाकाम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है हत्या की साजिश फिल्मी स्टाइल में रची गई थी. इस गिरफ्तारी के बाद जो खुलासे हुए उनसे पुलिस भी हैरान रह गई।

दरअसल एक बहन ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए यह साजिश रची थी. लड़की ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर हत्यारे को अपने प्रेम जाल में फंसाया. शनिवार 09 जनवरी को आरे के छोटा कश्मीर इलाके के पास बुलाया. फिर एंबुलेंस में उसने अपने पांच साथियों की मदद से हत्यारे का अपहरण करवाया. लेकिन वो खुद मौके पर नहीं पहुंची. इससे पहले की नायगांव के जंगल में ले जाकर वो लोग उसकी हत्या कर देते. उससे पहले ही दहिसर चेक नाके पर सभी को आरे पुलिस ने पकड़ लिया. 

आरे पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार 09 जून 2020 को एम एम कंपनी और साजिद 313 ग्रुप में रिक्शा पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था. उस दौरान एम एम कंपनी का मोहम्मद सादिक उर्फ मेंटल साजिद 313 ग्रुप के 24 वर्षीय अल्ताफ शेख की हत्या कर फरार हो गया था. वह दिल्ली में छुपा था. अल्ताफ की बहन यास्मीन अपने भाई के हत्यारे से बदला लेना चाहती थी.

इसके लिए उसने मालवणी में रहने वाले अपने भाई के दोस्तों मोहम्मद फारूख शेख (20 वर्ष), ओवेश नबिउल्लाह शेख (18 वर्ष), मोहम्मद मानिस सैयद (20 वर्ष) सहित कांदिवली के गणेश नगर में रहने वाले निहाल जाकिर खान (32 वर्ष) और सत्यम कुमार पांडे (23 वर्ष) को अपनी योजना में शामिल कर लिया. यास्मीन खुद इंस्टाग्राम पर फेक आईडी के माध्यम से सादिक को फॉलो कर चैट करने लगी. प्यार भरी बातें कर वह सादिक का विश्वास जीतने में कामयाब हो गई.

जानकारी मिलते ही जोन 12 के डीसीपी डॉक्टर डीएस स्वामी ने पूरे क्षेत्र के पुलिस थानों को नाका बंदी लगाने का आदेश दिया. इस बीच आरे पुलिस को सादिक का किडनैप कर रहे घटना की वीडियो मिल गया. उसके आधार पर मालवणी पुलिस से पता चला कि उसमें शामिल महिला का नाम यास्मीन है, साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी आरे पुलिस को मिल गया. उस मोबाइल नंबर के जरिए आरे पुलिस लोकेशन ट्रेस कर एंबुलेंस का पीछा कर रही थी. दहिसर चेक नाके पर पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने आरे पुलिस को बताया कि सादिक का अपहरण कर वे लोग कांदिवली पश्चिम, एस वी रोड के शताब्दी हॉस्पिटल के पास पहुंचे तभी डीजल खत्म हो गया.

जिसके बाद इन लोगों ने इनोवा मंगवाई उसमें सादिक को बैठाकर वे सभी नायगांव जा रहे थे. वहां जंगल में ले जा कर यास्मीन अपने साथियों के साथ सादिक की हत्या कर अपने भाई के खून का बदला लेना चाहती थी. पुलिस इस मामले में अपहरण और हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. सभी आरोपियों के पास से चॉपर, तलवार सहित अन्य धारदार हथियार मिले हैं. इसके साथ ही एक एंबुलेंस और इनोवा कार भी पुलिस ने बरामद किया है।

सोर्स - आज तक
भाई की हत्या का बदला लेने बहन ने रची ऐसी साजिश , लेकिन मंसूबे पूरे होने से पहले चढ़ गए पुलिस के हत्थे ,,
भाई की हत्या का बदला लेने बहन ने रची ऐसी साजिश , लेकिन मंसूबे पूरे होने से पहले चढ़ गए पुलिस के हत्थे ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH