जहरीली शराब का कहर , जहरीली शराब पीने से 10 की मौत और दो दर्जन से अधिक बीमार ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जहरीली शराब का कहर , जहरीली शराब पीने से 10 की मौत और दो दर्जन से अधिक बीमार ,,
मुरैना 12 जनवरी 2021 - मध्य प्रदेश के मुरैना जिले  में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जहरीली शराब पीने से दस लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं. इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. साथ ही पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने बीमार लोगों को स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला बागचीनी थाना स्थित छेरा मानपुर गांव और सुमावली थाना के पहवाली गांव की है. कहा जा रहा है कि छेरा मानपुर गांव में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत हुई है. वहीं, पहवाली गांव में 3 लोग जहरीली शराब के सेवन करने से मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से बीमार में से 6 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो और लोगों की मौत हो गई है।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से इतने लोगों की मौत हुई है. पिछले साल लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अवैध जहरीली शराब पीने से 8 लोगों के मौत हो गई थी. तब बताया जा रहा था कि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया था कि इन लोगों को शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने पर रतलाम जिला चिकित्सालय में लाया गया था. एसपी के मुताबिक, रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के रहने वाले ये लोग तीन-तीन के समूह में ग्राम पंचेड़ एवं ग्राम भड़वासा से उल्टी, घबराहट एवं धुंधला दिखने की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने कहा, 'मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर के साथ मैंने दोनों ही गांवों का दौरा किया और पीड़ित के परिजन एवं ग्रामीणों से चर्चा की. इसके बाद जिला चिकित्सालय में दोनों लोगों से पूछताछ की और डॉक्टरों से चर्चा की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि भड़वासा के तीन लोगों ने 1 मई की रात में अपने कुएं के पास शराब पी थी और पंचेड़ के तीन लोगों ने एक मई की दोपहर में खेत में शराब पी थी. इसके बाद इन लोगों को घबराहट और उल्टी की समस्या हुई. सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की मौत हो गई।

सोर्स - News 18

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH