कांग्रेस नेत्री ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर लगाया प्रेमजाल में फंसा कर दुष्कर्म करने का आरोप ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस नेत्री ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर लगाया प्रेमजाल में फंसा कर दुष्कर्म करने का आरोप ,,
बुरहानपुर 12 जनवरी 2021 -  बुराहनपुर जिला कांग्रेस कमेटी की एक महिला पदाधिकारी ने अपनी ही पार्टी के नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. महिला नेत्री ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मुश्ताक हुसैन पर प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है.

महिला नेत्री ने 11 जनवरी को एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर बताया कि कांग्रेस नेता मुश्ताक हुसैन ने उसके साथ धोखाधड़ी की है. उसने आरोप लगाया कि मुश्ताक हुसैन उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया. हुसैन के साथ प्रेम प्रसंग के चलते महिला का अपने पति से तलाक भी हो गया. महिला नेता ने कहा कि जब शादी की बात आई तो मुश्ताक हुसैन उसे धमकी देने लगा कि अगर उसने दोनों के प्रेम प्रसंग की बात किसी के साथ शेयर की तो वह उसे जान से मार देगा. 
 
महिला नेत्री ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रदेश के नेताओं से भी की थी. लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. महिला ने बुराहनपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को मुश्ताक हुसैन के विरुद्ध लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. कांग्रेस नेत्री का कहना है कि उसे कानून पर पूरा भरोसा है, उसके साथ न्याय होगा।
 
महिला नेत्री ने कहा कि उसका शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी करने वाले कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेता मुश्ताक हुसैन पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह एसपी दफ्तर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के समक्ष आत्महत्या कर लेगी. उसने आरोप लगाया कि मुश्ताक हुसैन के घर की कुछ महिलाएं भी उसे इस मामले को लेकर लगातार परेशान कर रही हैं. पिछले दिनों कुछ महिलाओं ने उसके घर पहुंच कर मारपीट की और समझौता करने का दवाब बनाया. 

पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी पर मुश्ताक हुसैन पर बुराहनपुर के गणपति नाका पुलिस थाने में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. वहीं मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का कहना है कि इस घटना की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है. अब मुश्ताक हुसैन को पद से हटाने की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी।

सोर्स - जी न्यूज

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH