बार्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए राज्य के सभी मुर्गी बाजार को बन्द करने का आदेश जारी ,,

मध्य प्रदेश , 08-01-2021 12:22:54 PM
Anil Tamboli
बार्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए राज्य के सभी मुर्गी बाजार को बन्द करने का आदेश जारी ,,
भोपाल 08 जनवरी 2021 - प्रदेश में बर्ड फ्लू अब मुर्गी और बगुलों में भी पहुंच गया है। इंदौर और नीमच के मुर्गी बाजार से लिए गए नमूने में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद पशुपालन विभाग ने कलेक्टरों को संबंधित क्षेत्र के मुर्गी बाजार को सात दिन तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नौ किलोमीटर के दायरे में निगरानी रखी जाएगी। 

प्रदेश में अब तक आठ जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, 12 जिलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, विदिशा जिले में 34 पक्षियों की मौत हुई है। इनमें कौओं के अलावा कबूतर और मोर भी शामिल हैं। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया ने बताया कि इंदौर (डेली कॉलेज क्षेत्र) और नीमच के मुर्गी बाजार से जो नमूने लिए गए थे, उनमें से एक-एक की प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत जिले के चिन्हित स्थान से एक किलोमीटर की परिधि में मुर्गी बाजार सात दिन के लिए बंद रखे जाएंगे। नीमच और इंदौर कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि पोल्ट्री फार्म, जलाशयों के आसपास से पोल्ट्री एवं प्रवासी पक्षियों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएं।

सभी मुर्गी बाजार और पोल्ट्री फार्म में सेनिटाइजेशन सहित अन्य सावधानियां भी बरती जाए। मुर्गियों, कौओं और प्रवासी पक्षियों में असामान्य मृत्यु, बीमारी की सूचना मिलने पर सेंपल एकत्रीकरण, डिस्पोजल के साथ सेनिटाइजेशन की कार्रवाई की जाए। विभाग के संचालक आरके रोकड़े ने बताया कि खरगोन, खंडवा , गुना और देवास में कौओं के नमूने में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। खंडवा के चार-पांच बगुलों में भी बर्ड फ्लू मिला है। पोल्ट्री फार्मों की जांच में अभी तक बर्ड फ्लू जैसी स्थिति नहीं मिली है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नीमच में जांच के दौरान पता चला है कि राजस्थान के रास्ते हरियाणा से मुर्गियां लाई गई थीं। इनमें से ही लिए गए नमूने में बर्ड फ्लू मिला है। यही बात इंदौर से भी निकलकर सामने आ रही है। अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया का कहना है कि इस मामले में पूरा परीक्षण कराया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH