हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , दो युवती सहित सात युवक गिरफ्तार , अड्डे का संचालक पहले से है फरार ,,

मध्य प्रदेश , 07-01-2021 11:47:52 PM
Anil Tamboli
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , दो युवती सहित सात युवक गिरफ्तार , अड्डे का संचालक पहले से है फरार ,,
जबलपुर 07 जनवरी 2021 - मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात को चार महीने से संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सागर कॉलोनी में एक मकान पर दबिश देकर पुलिस ने दो युवतियां और सात युवकों को गिरफ्तार किया। सेक्स रैकेट संचालित करने वाला सरगना इंदौर का होटल संचालक है। वह किराए पर मकान लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था। उसके खिलाफ लसूड़िया थाने में भी इसी तरह का मामला दर्ज है। पूछताछ में कुछ और खुलासा हो सकता है।     

संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि धनवंतरी नगर की सागर कॉलोनी में ललिता राय के घर में लंबे समय से देह व्यापार की सूचना थी। बुधवार रात को सूचना मिली की ललिता राय के घर में 19 व 22 वर्षीय दो युवतियां और 7 युवक आए हुए हैं। क्राइम ब्रांच टीम के साथ दबिश दी गई तो दोनों युवतियां व दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। संजीवनी नगर थाने में सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए युवकों में गाडरवारा निवासी विक्की उर्फ दीपेंद्र विश्वकर्मा, राधापुरम होशंगाबाद निवासी प्रखर दुबे उर्फ शुभम पंडित, चंसोरिया कम्पाउंड निवासी अभिनय लोधी, पुरानी बस्ती बिलहरी निवासी ऋषभ खरे, बढ़ई मोहल्ला दमोह नाका निवासी अक्षय बर्मन, चुंगीनाका माढ़ोताल निवासी नीलेश पटेल और बधैया मोहल्ला गोहलपुर निवासी अक्षय पटेल हैं। इस रैकेट को प्रखर दुबे और दीपेंद्र विश्वकर्मा मिलकर संचालित कर रहे थे। प्रखर की इंदौर में बांबे अस्पताल के पास शुभ होटल है।

क्राइम ब्रांच की डीएसपी भावना मरावी ने बताया कि प्रखर दुबे उर्फ शुभम पंडित के खिलाफ इंदौर के लसूडिया थाने में भी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का प्रकरण दर्ज है। इस मामले में वह फरार है। लसूडिया थाने की पुलिस से मालुम चला कि प्रखर दुबे के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मामला दर्ज है। पांच दिनों से वह जबलपुर में है। युवतियों को बुलाने का काम वहीं करता था। जबकि ग्राहक तलाशने का काम दीपेंद्र का था , गिरफ्त में आई दोनों युवतियों में से एक यूपी की बांदा और दूसरी छिंदवाड़ा की रहने वाली बताई जा रही है।

सोर्स - भोपाल समाचार

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH