मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग में पदस्थ डॉक्टर ने गला रेत कर की खुदकुशी ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग में पदस्थ डॉक्टर ने गला रेत कर की खुदकुशी ,,
जबलपुर 07 जनवरी 2021 - जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग में पदस्थ डॉक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा (44) ने गुरुवार दोपहर धनवंतरि नगर स्थित किराए के मकान में सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। उनका रक्तरंजित शव शौचालय का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। 

घटना का पता तब चला जब केंद्रीय जेल में पदस्थ उनकी डॉक्टर पत्नी ममता विश्वकर्मा ड्यूटी के बाद घर पहुंची। पति डॉ विनोद घर में नहीं मिले। जिसके बाद उनकी नज़र भीतर से बंद शौचालय पर पड़ी। दरवाजा खटखटाने के बाद भी शौचालय के भीतर से आवाज़ नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा। डॉ विश्वकर्मा का रक्तरंजित शव शौचालय में पड़ा था। जिसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

मेडिकल कालेज अस्पताल के सर्जरी विभाग में पदस्थ डॉक्टर विश्वकर्मा गुरुवार को ड्यूटी नहीं गए थे। उनकी पत्नी जेल में ड्यूटी पर उपस्थित थीं। मेडिकल के डॉक्टर्स को दोपहर में जब घटना का पता चला उनके होश उड़ गए। डॉक्टर विश्वकर्मा दंपति के दो बेटे अनुभव और स्पर्श हैं जिनकी उम्र 10 और 13 साल बताई जा रही है।

पुलिस ने डॉक्टर विश्वकर्मा के घर का शौचालय सील कर दिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी बताया जा रहा है की डॉक्टर विनोद अक्सर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने लगे थे।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH