बड़ा हादसा - बस के ऊपर गर्म क्लिंकर से लोड ट्रेलर पलटा , झुलसने से चार की मौत और कई घायल ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा हादसा - बस के ऊपर गर्म क्लिंकर से लोड ट्रेलर पलटा , झुलसने से चार की मौत और कई घायल ,,
रीवा 07 जनवरी 2021 - मध्यप्रदेश के रीवा जिले में कर्मचारियों को लेकर जा रही सीमेंट फैक्ट्री की बस के ऊपर गर्म क्लिंकर से लोड ट्रेलर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर में दबकर 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवा कर घायलों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। गर्म क्लिंकर में दबने की वजह से मृतकों के शव बुरी तरह झुलस गए थे।

रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना गोविंदगढ़ थाना के छुहिया घाटी में हुई। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बघवार थाना रामपुर नैकिन की बस कर्मचारियों को लेकर प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह रीवा से फैक्ट्री जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे बस जैसे ही गोविंदगढ़ थाने के छुहिया घाटी में पहुंची तभी मोड में सामने से गर्म क्लिंकर लोड करके आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रेलर मोड़ में बस के ऊपर ही पलट गया।

बस के पीछे का करीब आधा हिस्सा ट्रेलर की चपेट में आया जिससे उसमें सवार लोग नीचे दब गए। ट्रेलर में भरा गर्म क्लिंकर बस के अंदर भर गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों सहित मशीनों की मदद से बस के ऊपर पर एक ट्रेलर को हटाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि मृतकों में राजन मिश्रा उम्र 36 वर्ष निवासी गढवा जिला सतना गिरीश त्रिपाठी उम्र 46 वर्ष निवासी पटेहरा बैकुंठपुर प्रतिभा पांडे उम्र 40 वर्ष समान रीवा सहित एक युवक की मौत हुई है 3 की जहां घटनास्थल पर मौत हो गई थी वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ा है एक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हादसे में करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको पुलिस ने एंबुलेंस और अन्य वाहनों से उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। ट्रेलर में दबने से 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिनके शव क्षत-विक्षत अवस्था में पुलिस ने बाहर निकलवाया। गर्म क्लिंकर में शव बुरी तरह से झुलस गए थे। वही एक घायल ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH