तांत्रिक की काली करतूत , बच्चो को बली चढ़ाने की धमकी देकर महिला से करता था दुष्कर्म ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तांत्रिक की काली करतूत , बच्चो को बली चढ़ाने की धमकी देकर महिला से करता था दुष्कर्म ,,
इंदौर 07 जनवरी 2020 - इंदौर में पति के लकवे की बीमारी का उपचार करा रही पत्नी के साथ एक तांत्रिक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में तांत्रिक ने पति को और अधिक बीमार करने और बच्चों की बलि चढ़ाने की धमकी देकर घर आकर महिला का शारीरिक शोषण किया।

तांत्रिक की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और प्रकरण दर्ज कराया. यह मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां प्रजापत नगर में रहने वाली 32 साल की पीड़िता की शिकायत पर बाबा कपाली उर्फ निर्मल निवासी पालदा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति को लकवा था और तांत्रिक द्वारा इलाज करने की जानकारी मिलने पर वह बाबा कपाली के पास गई. आरोपी ने उसके पति का इलाज किया जिससे कुछ फायदा हुआ तो महिला उस पर विश्वास करने लगी।

इस पर आरोपी बाबा, महिला को अकेले कमरे में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया व उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही उसे धमकाया कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति को और ज्यादा बीमार कर देगा और उसके बच्चों की बलि चढ़ा देगा. बाबा की धमकियों से पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई. इसका फायदा उठाकर बाबा आए दिन उसके घर जाकर शारीरिक शोषण करने लगा।

बार-बार की उसकी धमकियों और शारीरिक शोषण से तंग आकर पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई और बुधवार देर रात थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया. मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर पश्‍च‍िम के एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि एक महिला ने शिकायत की है कि उसका पति अपंग था. इलाज के नाम पर तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. ये 2 महीने पुरानी बात है. महिला ने शिकायत की है तो हम जांच कर रहे हैं. आरोपी पहले से किसी मामले में जेल में है. वहां से लाकर इस मामले की पूछताछ करेंगे।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH