जमानत पर जेल से बाहर निकला बलात्कार के आरोपी ने फिर दिया बलात्कार को अंजाम , इस बार शिकार बनी एक ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जमानत पर जेल से बाहर निकला बलात्कार के आरोपी ने फिर दिया बलात्कार को अंजाम , इस बार शिकार बनी एक ,,
रायसेन 07 जनवरी 2021 - मध्य प्रदेश के रायसेन में एक बलात्कारी जेल से जमानत पर बाहर आया और फिर उसने एक 35 साल की विधवा महिला के साथ रेप किया. महिला की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि वो अपने आप को बचाने के लिए तीन घंटे तक चीखती-चिल्लाती रही. लेकिन उसकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया. फिर आरोपी ने उसके साथ बलपूर्वक रेप किया. यह मामला सांची के सलामतपुर थाने के अंतर्गत ग्राम अम्बाड़ी का है. जहां पर रात के अंधेरे में एक महिला तीन घंटे तक खुद को बचाने की कोशिश में चिल्लाती रही. महिला का बलात्कार करने के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया. फिर थाने में पहुंचकर महिला ने आपबीती पुलिस को बताई।

महिला ने पुलिस को बताया कि वो विधवा है और अकेले रहती है. रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे वो अपने घर में सो रही थी. तभी अचानक सेमरा गांव का रहने वाला आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और तीन घंटे तक उसके साथ बलपूर्वक बलात्कार करता रहा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 03/21 धारा 376 (2 एन), 450, 323, 506 आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है. रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला, एडिशनल एसपी अमृत मीणा और एसडीपीओ अदिति भावसार की अगुआई में आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल, सांची थाने की उपनिरीक्षक संगीता काजले, एएसआई गीता चौधरी की टीम को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गांव में आया है. पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस मामले में उपनिरीक्षक संगीता काजले का कहना है कि आरोपी हरिकिशन एक माह पहले ही जेल से जमानत पर छूटा है. उसके खिलाफ सलामतपुर थाने में एक आदिवासी लड़की के साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वो तीन महीने जेल में बंद था. जेल से बाहर आने के बाद फिर उसने अम्बाड़ी गांव में अकेली रह रही विधवा महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. अगर समय पर पुलिस को उसके गांव आने की सूचना नहीं मिलती तो आरोपी मध्य प्रदेश से बाहर भागने में कामयाब हो जाता।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH