KBC के हॉट सीट पर बैठे आरक्षक ने ऐसा क्या बोला की महानायक ने सरकार से कहा , कर दीजिए ना आपका क्या जाता है ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
KBC के हॉट सीट पर बैठे आरक्षक ने ऐसा क्या बोला की महानायक ने सरकार से कहा , कर दीजिए ना आपका क्या जाता है ,,
मंदसौर 06 जनवरी 2021 -  कौन बनेगा करोड़पति के मंगलवार रात प्रसारित हुए एपीसोड में मंदसौर में यातायात पुलिस में आरक्षक विवेक परमार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचे थे। इस दौरान जब परिवार की जानकारी देते समय विवेक का दर्द छलका और कहा कि मैं और पत्नी एक ही विभाग में हैं, पर पत्नी ग्वालियर में पदस्थ है और मैं मंदसौर में। कुछ कारणों से हमारी पोस्टिंग एक जगह नहीं हो सकती है।

पत्नी ने भी कार्यक्रम में प्रसारित वीडियों में अपनी पीड़ा सुनाई तो अमिताभ बच्चन भी अपने अंदाज में प्रदेश सरकार से बोल उठे कि पति-पत्नी की पोस्टिंग मंदसौर में कर दीजिए ना। क्या जाता है आपका? विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक आरक्षक की बात पहुंचाई है। इस शो में विवेक ने 25 लाख रुपये जीते हैं।

यह सब कुछ केबीसी के सेट पर ही हुआ। केबीसी में सवालों के दौरान बीच में विवेक की जिंदगी से जुड़ा वीडियो दिखाया जा रहा था। इसमें विवेक कह रहे हैं कि दोनों साढ़े तीन साल की नौकरी कर चुके हैं। कुछ कारण हैं, जिनकी वजह से हमारा एक ही जिले में ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है।

इसी वीडियो में विवेक की पत्नी कहती है कि जैसे पानी के बगैर नहीं रह सकते ना, वैसे एक-दूसरे को मिस करते हैं। अमिताभ बच्चन ने सब कुछ बड़े गौर से सुनने के बाद कहा कि लंबे समय से आप दोनों दूर हैं। महानायक ने मध्यप्रदेश सरकार से अपील भी की कि जितने भी ऐसे लोग हैं उनकी एक ही जगह पोस्टिंग कर दीजिए, क्या जाता है आपका?

मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने भी सीएम शिवराजसिंह चौहान को ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'मेरी विधानसभा क्षेत्र के मंदसौर मुख्यालय पर पुलिस विभाग (यातायात) में पदस्थ विवेक परमार को केबीसी में आज अमिताभ बच्चन के साथ बैठने का गौरव प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी से आग्रह है कि विवेक की समस्या का समाधान करने का आदेश प्रदान करें।

सोर्स - नई दुनिया
KBC के हॉट सीट पर बैठे आरक्षक ने ऐसा क्या बोला की महानायक ने सरकार से कहा , कर दीजिए ना आपका क्या जाता है ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH