छुई मिट्टी की खदान धंसकने से सात महिलाएं दबी , रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला गया बाहर ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छुई मिट्टी की खदान धंसकने से सात महिलाएं दबी , रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला गया बाहर ,,
गुना 05 जनवरी 2021 - मध्यप्रदेश के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में छुई मिट्टी की खदान धंसकने से सात महिलाएं चोटिल हो गईं। इनमें चार महिलाएं ग्राम पीपल्यामोती और तीन महिलाएं राजस्थान के कानवा गांव की हैं। सातों महिलाएं इलाज के बाद घर पहुंच चुकी हैं। इधर, कुछ महिलाओं के दबे होने की शंका के चलते तीन जेसीबी बुलाकर लगभग 10 फीट गहरी खुदाई कराई गई, लेकिन कोई महिला नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने महिलाओं के गांवों में उनके सकुशल पहुंचने की खबर मिलने पर राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक चांचौड़ा ब्लॉक के मेरियाखेड़ी गांव छुई-मिट्टी की खदान पर पीपल्यामोती गांव की चार महिलाओं के अलावा राजस्थान के कानवा गांव की 12 महिलाएं छुई खोदने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान सात महिलाएं खदान धंसकने से उसमें दब गईं, जिससे वह घायल हो गईं।

इनमें चार महिलाएं पीपल्यामोती की हैं, जिनका बीनागंज अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि तीन कानवा गांव की महिलाओं का राजस्थान के मनोहर थाना अस्पताल में इलाज कराया गया। इधर, सूचना लगते ही चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां लोगों ने बताया कि खदान में कुछ और भी महिलाएं दबी हो सकती हैं।

इस पर लोगों ने अपने स्तर पर खदान की खुदाई शुरू की, जिसमें विधायक ने भी तगाड़ी उठवाई। इस बीच एसडीएम वीरेंद्रसिंह, टीआइ राकेश गुप्ता सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए थे। इसके साथ ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी राजेशकुमार सिंह भी पहुंचे, जिनकी देखरेख में तीन जेसीबी से खदान की खुदाई जारी रखी, लेकिन जब लगभग 10 फीट गहराई तक खुदाई के बाद कोई महिला नहीं मिली, तो सभी महिलाओं के गांवों में पड़ताल कराई गई, तो सभी के सकुशल घर पहुंचने की खबर के बाद राहत की सांस ली।

चांचौड़ा टीआइ राकेश गुप्ता के अनुसार पीपल्यामोती गांव की चार महिलाओं के अलावा राजस्थान के कानवा गांव (जो मेरियाखेड़ी गांव की सीमा से लगा हुआ है) से 12 महिलाओं के खदान पर पहुंचने की जानकारी मिली थी। इसमें कुछ महिलाओं के खदान धंसकने से दबने की सूचना मिली थी। लेकिन खदान की मिट्टी धंसकने से सात महिलाओं को चोट पहुंची, जो इलाज के बाद सकुशल घर पहुंच चुकी थीं। साथ में रहीं महिलाएं भी सुरक्षित हैं।
छुई मिट्टी की खदान धंसकने से सात महिलाएं दबी , रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला गया बाहर ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH