नाबालिग से किया रेप , बेल पर छूटा तो फिर से उसी नाबालिग को बनाया हवस का शिकार , पुलिस की लापरवाही आई सामने ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग से किया रेप , बेल पर छूटा तो फिर से उसी नाबालिग को बनाया हवस का शिकार , पुलिस की लापरवाही आई सामने ,,
सीहोर 05 जनवरी 2021 - मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय शाहरुख खान नाम के आरोपी ने बेल पर छुटने के बाद 14 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर रेप किया। आरोपी ने नाबालिग के साथ दूसरी बार इस घटना को अंजाम दिया था।

इस पूरे मामले में सीहोर पुलिस की लापरवाही साफ देखी जा सकती है। दरअसल, जब पीड़िता के साथ शाहरुख ने पहली बार रेप किया था। तब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं किया था। जिसकी वजह से आरोपी को कोर्ट से आसानी से बेल मिल गई। जिसका फायदा उठाकर बेल से छूटने के बाद आरोपी ने नाबालिग को अगवा कर 31 दिसंबर को फिर से हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने नाबालिग को किसी को भी कुछ बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

इस घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ फिर से शिकायत दर्ज की। लेकिन पुलिस ने दोबारा से पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं किया। परिजनों ने इस मामले की शिकायत चाइल्ड हेल्प लाइन में जाकर की। जब पुलिस ने चाइल्ड लाइन के कहने पर भी मामला दर्ज करने से मना कर दिया तब बाल कल्याण समिति ने इस मामले में दखल दिया। बाल कल्याण समिति के कहने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर बाल कल्याण समिति ने सीहोर के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर यह पूछा है कि आखिर नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना होने के बावजूद क्यों आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया था। फिलहाल पीड़िता और परिजनों को भोपाल में सुरक्षित जगह पर रखा गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH