सायबर फ्राड अब ठगी करने के लिए रिलायंस कंपनी के नाम का उपयोग कर रहे है , ठगी से बचने के लिए पढ़े पूरी खबर ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सायबर फ्राड अब ठगी करने के लिए रिलायंस कंपनी के नाम का उपयोग कर रहे है , ठगी से बचने के लिए पढ़े पूरी खबर ,,
भिंड 04 जनवरी 2021 - भिंड पुुलिस ने उत्तरप्रदेश के झांसी और महोबा से आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपीय में गिरोह के मास्टर माइंड की पत्नी भी शामिल है। 

गिरोह ने रिलायंस की फर्जी वेबसाइट बनाई है। इसी वेबसाइट के जरिए से देशभर में पेट्रोल पंप डीलरशिप देने के नाम पर ठगी को अंजाम दे रहा है। एसपी मनोज कुमार सिंह का कहना है गिरोह ने करीब 60 लोगों से 1.20 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपीयो से पुलिस ने 3.70 लाख नकद सहित 22 लाख का समान बरामद किया है। इस गिरोह के तार देश के कई राज्यों से जुड़े हुए हैं।

एसपी मनोज कुमार सिंह के पास दो दिन पहले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन अपने रिश्तेदार रिषभ उर्फ नीरज जैन निवासी दरियागंज बाराबंकी उत्तरप्रदेश के साथ शिकायत लेकर पहुंचे थे। नीरज ने एसपी को बताया कि वे फेसबुक पर अपडेट चेक कर रहे थे। इसी दौरान फेसबुक पर आनलाइन विज्ञापन आया, जिसमें रिलायंस की फर्जी वेबसाइट दी हुई थी। 

इस वेबसाइट पर पेट्रोल पंप डीलरशिप देने के लिए आफर किया गया था। इसी वेबसाइट पर दिए गए आनलाइन फार्म भरने के बाद नीरज के साथ 5.15 लाख 200 रुपये की ठगी हुई। आरोपितों ने नीरज को मिलने के लिए भिंड बुलाया था। भिंड में आरोपितों ने नीरज से निजी स्थान पर मुलाकात की। यहीं से नीरज को आरोपितों पर शक हुआ। इस तरह से नीरज एसपी के पास पहुंचे। एसपी मनोज सिंह ने देहात थाने में नीरज की ओर से धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। 

एएसपी संजीव कंचन, डीएसपी मोतीलाल, सीएसपी आनंद राय, गोहद एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में टीम बनाई। इसी टीम ने उत्तरप्रदेश के झांसी कंटेनमेंट एरिया से आरोपी आसिफ पुत्र नासिर खान, महोबा उत्तरप्रदेश के सुभाष नगर से गिरोह के मास्टर माइंट आकाश पुत्र पूरन सिंह, आकाश की पत्नी नेहा सिंह गिरफ्तार किया है। आरोपीयो के पास से पुलिस ने 3.70 लाख नकद, स्कॉर्पियो, बुलट बाइक, आठ एटीएम कार्ड, दो पेटीएम, एक लैपटाप जब्त किया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में नीरज जैन ने बताया कि उसे शक हुआ कि वह आनलाइन ठगी का शिकार हुआ है तो उसने रिलायंस की मेल आइडी खोजी। रिलायंस कंपनी को मेल कर बताया कि इस तरह से उससे पेट्रोल पंप डीलरशिप देने के लिए रुपए लिए गए हैं। नीरज ने एसपी को बताया कि रिलायंस की ओर से बताया गया कि उनकी ओर से इस तरह का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। बताया गया कि पेट्रोल पंप डीलरशिप देने के लिए बनाई गई वेबसाइट फर्जी है।

रिलायंस की वेबसाइट बनाकर पेट्रोल पंप दिलाने के बहाने से गिरोह आनलाइन ठगी कर रहा है। यह गिरोह गुजरात, चंडीगढ़ सहित देश के कई राज्यों में रहने वाले लोगों के साथ ठगी कर चुका है। इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है।

मनोज कुमार सिंह, एसपी, भिंड

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH