किसान ने सेवा सहकारी बैंक से कर्ज लिया एक बार लेकिन वसूली हुई ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
किसान ने सेवा सहकारी बैंक से कर्ज लिया एक बार लेकिन वसूली हुई ,,
उमरिया 02 जनवरी 2020 - सहकारी संघ की स्थापना ग्रामीणों और किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने की मंशा के साथ किया गया था, लेकिन देखने में यह आ रहा है कि सहकारी संघों में काम करने वाले लोग सिर्फ किसानों का शोषण कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उमरिया जिले के ग्राम ददरौडी में भी सामने आया है। 

यहां रहने वाले एक किसान ने एक बार कर्ज लिया था लेकिन उससे उसी रकम की दो बार वसूली हो चुकी है। पहले हुई वसूली की रसीद किसान के पास है और वह उस रसीद को दिखाता रहा लेकिन सहकारी संघ के लोगों ने उसकी बात नहीं सुनी और दोबारा से उससे वसूली कर ली।

ग्राम ददरौडी निवासी भोला प्रसाद यादव ने कलेक्टर से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने कुछ समय पहले सहकारी समिति ददरौडी से 14000 रुपए की रकम कर्ज कर ली थी। यह कर्जा उसने बीज आदि के लिए लिया था, जिसे वह चुका भी चुका है। इसके बावजूद उसे दोबारा वसूली की गई है।

हाल ही में भोला प्रसाद यादव अपनी धान की फसल बेचने के लिए सहकारी समिति ददरोड़ी गया था, जहां उससे इस रकम की वसूली की गई है। धान खरीदी के बाद सहकारी समिति के लोगों ने उसे बताया कि उसके ऊपर 14000 रुपए का कर्ज बकाया है। भोला प्रसाद ने सहकारी समिति के प्रबंधक से कहा कि वह इस रकम को पहले ही चुका चुका है, लेकिन प्रबंधक ने उसकी बात नहीं मानी और बेचे गए धान के कुल भुगतान में से वह रकम दोबारा वसूली गई, जो उस पर कर्ज बताई जा रही थी। इस घटना से किसान भोला प्रसाद यादव काफी निराश हुआ और उसने मामले की शिकायत कलेक्टर से कर दी। कलेक्टर ने भी सिर्फ आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी। लेकिन जांच कब होगी और इसके परिणाम क्या आएंगे अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH