ट्रक क्लीनर बन कर IPS अधिकारी पहुँचे टोल प्लाजा पर , प्लाजा पर मौजूद पुलिसकर्मी ने माँगी रिश्वत फिर ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रक क्लीनर बन कर IPS अधिकारी पहुँचे टोल प्लाजा पर , प्लाजा पर मौजूद पुलिसकर्मी ने माँगी रिश्वत फिर ,,
ग्वालियर 01 जनवरी 2021 - नायक फिल्म के एक सीन में सीएम बने अनिल कपूर नकली ड्राइवर बनकर टोल प्लाजा पर पहुंचते हैं. जहां वे टोल प्लाजा पर गैर कानूनी वसूली करने वाले अफसरों को गिरफ्तार करवाते हैं. ये तो थी रील लाइफ की बात लेकिन ग्वालियर में रियल लाइफ में ही कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है. जहां एक आईपीएस अफसर ट्रक क्लीनर बनकर चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचे तो मौके पर तैनात पुलिसकर्मी ने उनसे रिश्वत मांग ली।

दरअसल, ग्वालियर के एसपी अमित सांघी के पास शहर में बढ़ती अवैध वसूली की खबरें लगातार पहुंच रही थी. पुलिस ने कई बार कार्रवाई भी की लेकिन वसूली की शिकायतें कम नहीं हुई. ऐसे में शिकायतों की बढ़ती तादाद को देखते हुए एसपी ने मामले की जांच करने की हिदायत ग्वालियर के पनियार थाने में तैनात प्रशिक्षु आईपीएस मोती-उर-रहमान को दी. जिसके बाद आईपीएस खुद ट्रक क्लीनर बनकर हकीकत जानने पहुंच गए.

आईपीएस मुतीउर्रहमान ने बताया कि वे एक ट्रक में सवार होकर ग्वालियर के विक्की फैक्ट्री चौराहे पर पहुंचे, जहां चेकिंग पॉइंट पर मौजूद पुलिकर्मी ने उनका ट्रक रोक कर वसूली के लिए ट्रक के अंदर हाथ बढ़ा दिया. जैसे ही पुलिसकर्मी ने पैसे मांगे तो आईपीएस मुतीउर्रहमान ट्रक से नीचे उतर आए. आईपीएस अफसर को सामने देख वहां वसूली कर रहे पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए।

प्रशिक्षु आईपीएस ने एसपी को फोन लगाकर कराया सस्पेंड

आईपीएस मुतीउर्रहमान ने जी मीडिया से फोन पर बातचीत में बताया कि रात करीब 12.30 बजे वे विक्की फैक्ट्री चौराहे पर पहुंचे थे, जहां सत्यवान सिंह, रविन्द्र कुशवाह, थान सिंह यादव और मुकेश शर्मा नाम के चारों आरक्षक यहां से गुजर रहे सभी वाहनों से अवैध वसूली करने में लगे थे. जब उनसे भी वसूली करने की कोशिश की गयी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद चारों की जानकारी रात में ही ग्वालियर एसपी अमित सांघी को दी।

जैसे ही अवैध वसूली की जानकारी आईपीएस ने एसपी को दी तो उन्होंने झांसी रोड थाने में पदस्थ चारों आरक्षकों को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH