तेज रफ्तार कार और ट्रक में सीधी टक्कर , हादसे में चार लोगो की मौके पर मौत ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार और ट्रक में सीधी टक्कर , हादसे में चार लोगो की मौके पर मौत ,,
कटनी 31 दिसम्बर 2020 - राष्ट्रीय राजमार्ग-30 कटनी बायपास पर गुरुवार दोपहर ढाई बजे सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक TN 34 AA 9949 ने सामने से आ रही कार क्रमांक MP 21 CA 9820 को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। 

इस हादसे में कार सवार शहर के बड़े उद्योगपति सुरेश गुप्ता के 18 वर्षीय नाती कुश गुप्ता और 24 वर्षीय पोते ऋषभ पुत्र दीपक गुप्ता, ऋषभ का दोस्त प्रियांक पुत्र प्रमोद सुहाने और चालक दशरथ (30) पुत्र राम किंकर यादव की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। कार सवार पीरबाबा से कटनी घर जा रहे थे। प्रशासन ने क्रेन से कार को काटकर चारों के शवों को निकाला।

सीएसपी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि शहर के उद्योगपति सुरेश गुप्ता का निवास बस स्टैंड के पास राधिका होटल के पास है। उनके बड़े बेटे दीपक गुप्ता का बेटा ऋषभ, उनकी बेटी आरती का बेटा कुश और ऋषभ का दोस्त प्रियांक तीनों कार से घूमने के लिए निकले थे। 

पहले बस स्टैंड गए इसके बाद पीरबाबा की ओर चले गए कार को घर का चालक दरशरथ चला रहा था। पीरबाबा के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी कुठला- कटनी बायपास पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद कार कई फीट उछलकर पलट गई और चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार को क्रेन की मदद से उठाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एस डी एम बलबीर रमन, तहसीलदार मुनौव्वर खान,थाना प्रभारी एव पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंचे तथा राहत वचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना में हताहत व्यक्तियों के शव जिला अस्पताल कटनी भेज दिए गए हैं।

सोर्स - नई दुनिया
तेज रफ्तार कार और ट्रक में सीधी टक्कर , हादसे में चार लोगो की मौके पर मौत ,,
तेज रफ्तार कार और ट्रक में सीधी टक्कर , हादसे में चार लोगो की मौके पर मौत ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH