पुलिस की सक्रियता से जिस्मफरोशी के बाजार में बिकने से बाल बाल बची आठ युवतियां ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस की सक्रियता से जिस्मफरोशी के बाजार में बिकने से बाल बाल बची आठ युवतियां ,,
बैतूल 30 दिसम्बर 2020 - मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की 8 युवतियों को महाराष्ट्र के नागपुर में इतवारा बाजार ले जाकर देह व्यापार कराने वाले 3 लोगों को बैतूल पुलिस ने गिरफ्तार कर युवतियों को बचा लिया है। आरोपितों में एक महिला और 2 युवक शामिल हैं जो छिंदवाड़ा जिले के ही निवासी हैं। 

देह व्यापार कराने युवतियों को धमकाकर ले जाने के मामले का खुलासा बुधवार को बैतूल पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद ने किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिंदवाड़ा से मुलताई मार्ग पर कुछ व्यक्ति एक सफेद रंग की जीप में 8 लडकियों को बालाजीपुरम मंदिर घुमाने के बहाने से नागपुर बाजार में मानव दुर्व्यापार ( वैश्यावृत्ति ) करने ले जाया जा रहा है।

इस सूचना पर मुलताई एसडीपीओ नम्रता सोधिया के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर टोल बेरियर दुनावा पर पुलिस टीम तैनात की गई। इस दौरान टोल बेरियर पर एक सफेद बोलेरो जिसका नंबर एमपी 04 बीसी 3624 के पहुंचने पर रोका गया। उसमें बैठी लड़कियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रियंका उर्फ रश्मि वर्मा, नीलेश उर्फ लल्ला एवं धारा पिता टीकाराम बालाजीपुरम घुमाने का बोलकर हमें नागपुर गलत काम करने ले लिए जबरदस्ती ले जा रहे हैं। इसके बदले में 5-5 हजार रुपये देने का कहा गया है। इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

पुलिस द्वारा तत्काल आरोपितों के खिलाफ धारा 366, 506, 342, 34 भादवि अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन को जब्त कर लिया। आरोपित प्रियंका वर्मा उर्फ रश्मि पिता राजकुमार वर्मा उम्र 30 साल निवासी रेल्वे स्टेशन के पीछे पातालेश्वर छिंदवाड़ा, नीलेश उर्फ लल्ला पिता लालचंद डेहरिया उम्र 26 साल निवासी कोसमी परासिया जिला छिंदवाड़ा एवं धारा सिंह पिता टीकाराम चौहान उम्र 28 साल निवासी कुकड़ा किरार थाना मौखेड जिला छिंदवाड़ा से पूछताछ की जा रही है।

सोर्स - नई दुनिया
पुलिस की सक्रियता से जिस्मफरोशी के बाजार में बिकने से बाल बाल बची आठ युवतियां ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH