हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ महिला दलाल गिरफ्तार ,,

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ महिला दलाल गिरफ्तार ,,
मुंबई 28 दिसम्बर 2020 -  मुंबई में कई बार पुलिस ने पाया है कि कुछ ऐसे भी बी-टाउन से जुड़े लोग हैं जो देह व्यापार में लिप्त हैं. हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 7 ने ऐसे ही एक रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसमें मॉडल्स के साथ-साथ फिल्मी कलाकार भी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में एक महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया है.

क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने एबीपी को जानकारी देते हुए कहा उनकी टीम को एक जानकारी मिली थी कि मुंबई के ईस्टर्न सबर्ब इलाके में एक ऐसे सेक्स रैकेट एक्टिव है जिसमे  मॉडल्स और अभिनेत्रिया शामिल है।

इसके बाद पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर गिरफ्तार महिला दलाल से संपर्क स्थापित किया. पुलिस उसे रंगे हाथ गिरफ्तार करना चाहती थी, इस वजह से उससे फिल्मी जगत की कलाकार या मॉडल की डिमांड की गयी. पहले तो महिला ने उसे इसके बारे में कुछ न पता होने का नाटक किया फिर कुछ दिनों बाद जब उसे उस ग्राहक पर विश्वास हुआ तो उसने पैसों की बात करना शुरू कर दिया. महिला ने एक रात के लिए 55 हजार रुपये की मांग की थी. उसका कहना था कि उसके संपर्क में कई मॉडल और फिल्मी कलाकार हैं।

पूरी डील होने के बाद महिला ने बोगस ग्राहक को तीन महिला दिखाने का वादा किया जिसमें से उसे किसी एक को चुनना था. दलाल महिला ने फिर घाटकोपर का एक होटल बुक किया जहां पर वो तीन महिलाओं के साथ आयी. इन तीन महिलाओं में एक तो भोजपुरी फिल्मों की मशहूर कलाकार है, जिसमें टीवी सीरियल्स में भी काम किया है और दो मॉडल्स थी।

जब होटल के कमरे में महिला लड़कियां दिखा रही थी, उसी समय क्राइम ब्रांच की एक टीम ने वहां पहुंच कर रेड कर दिया और तीनों महिलाओं को रेस्क्यू किया. पुलिस ने दलाल महिला को गिरफ्तार किया है. लेकिन इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश क्राइम ब्रांच के अधिकारी कर रहे हैं. गिरफ्तार महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे लोग इन महिलाओं से 30 प्रतिशत कमीशन लेते थे।

सोर्स - ABP

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH