रैली में पथराव के बाद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च , 08 लोगो के खिलाफ लगा रासुका , चार गिरफ्तार ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रैली में पथराव के बाद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च , 08 लोगो के खिलाफ लगा रासुका , चार गिरफ्तार ,,
उज्जैन 27 दिसम्बर 2020 - उज्जैन के बेगमबाग में शुक्रवार और शनिवार को तनाव के बाद रविवार को दिन भर शांति रही। पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला और किसी भी 
तरह की अफवाह फैलानों वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उस पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट, वीडियो व फोटो पोस्ट करने वालों पर भी प्रकरण दर्ज करेंगे। पुलिस की साइबर सेल इंटरनेट मीडिया पर नजर रखे हुए है।

एएसपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि बेगमबाग में दो दिन पूर्व रैली में हुए पथराव व उसके बाद पत्थर फेंकने वालों का अवैध मकान को तोड़ दिया गया था। इससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। हालांकि रविवार को स्थिति सामान्य रही। फिर भी संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण रविवार को एएसपी अमरेंद्रसिंह, एएसपी आकाश भूरिया के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। वज्र वाहन व सशस्त्र पुलिस बल बेगमबाग, नलिया बाखल, मदारगेट, तोपखाना होते हुए महाकाल घाटी पहुंचा। यहां से फिर वापस बेगम बाग पहुंच गया। फ्लैग मार्च के बाद कलेक्टर आशीषसिंह व एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला मौके पर स्थिति का जायजा लेेने के लिए पहुंचे। बेगमबाग के अलावा शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा।

महाकाल थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि रैली पर पथराव करने वाले आठ पत्थरबाजों की पहचान की गई थी। इनमें अल्टू उर्फ वहीद खान निवासी महाराजवाड़ा घाटी महाकाल मैदान , अयाज पुत्र मोहम्मद एजाज निवासी अंसारी जमात खाने के सामने बेगमबाग कॉलोनी , शादाब पुत्र अकरम खान उर्फ अकरम भैंडा निवासी महाराजवाड़ा उर्दू स्कूल के पीछे , शाहरूख पुत्र असलम निवासी राजीव रत्न कॉलोनी नीलगंगा थाने के पास को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई। सभी आरोपीयो को जेल भेज दिया गया है।

एएसपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया वाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर कुछ लोगों द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही है। इनमें फोटो, वीडियो व कमेंट किए जा रहे हैं। इससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। देश के गृहमंत्री अमित शाह, पुलिस को लेकर भी कमेंट व वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए साइबर सेल को कहा गया है। ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH